लोक अदालत के लिए हुआ था 11 बेंच का गठन जमुई : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 11 बेंच का गठन किया गया था. प्रथम बेंच में एडीजे द्वितीय विक्रम सिंह और अधिवक्ता धिरेंद्र कुमार सिंह,द्वितीय बेंच में एडीजे तृतीय राजेश कुमार व अधिवक्ता राजेश कुमार,तृतीय बेंच में एडीजे चतुर्थ किशोर प्रसाद व अधिवक्ता मकेश्वर यादव,चतुर्थ बेंच में सीजेएम एसबीएन त्रिपाठी व अधिवक्ता निसार अहमद रैन, पांचवे बेंच में एसीजेएम प्रथम आरके चौधरी व अधिवक्ता मार्सिलस टुड्डू,छठे बेंच में एसीजेएम द्वितीय एके सिंह व अधिवक्ता आशिक प्रसाद केशरी,सातवें बेंच में एसडीजेएम ललन कुमार व अधिवक्ता अजय कुमार गुप्ता को रखा गया था. वहीं आठवें बेंच में मुंसिफ देवराज व अधिवक्ता चंद्रभानु सिंह,नौवें बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अमरेंद्र कुमार व अधिवक्ता विभा सिंह,दसवें बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार तथा अधिवक्ता मुरलीधर पांडेय को रखा गया था. वहीं ग्यारहवें व अंतिम बेंच में हेल्प डेस्क के लोगों और अधिवक्ता पंकज कुमार श्रीवास्तव को रखा गया था.
लोक अदालत के लिए हुआ था 11 बेंच का गठन
लोक अदालत के लिए हुआ था 11 बेंच का गठन जमुई : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 11 बेंच का गठन किया गया था. प्रथम बेंच में एडीजे द्वितीय विक्रम सिंह और अधिवक्ता धिरेंद्र कुमार सिंह,द्वितीय बेंच में एडीजे तृतीय राजेश कुमार व अधिवक्ता राजेश कुमार,तृतीय […]
