उवि नरोत्तमपुर कजरा में नहीं है वज्ञिान शक्षिक

उवि नरोत्तमपुर कजरा में नहीं है विज्ञान शिक्षकप्रतिनिधि, कजराप्लस टू उच्च विद्यालय कजरा में इंटर विज्ञान संकाय में शिक्षक नहीं होने के कारण विज्ञान का पठन-पाठन बाधित है. उक्त विद्यालय को वर्ष 2011 में अपग्रेड कर प्लस टू का दर्जा दिया गया. सत्र 2011-13, 2012-14 एवं 2013-15 में सैकड़ों बच्चे नामांकित हुए. विद्यालय में इतिहास, […]

उवि नरोत्तमपुर कजरा में नहीं है विज्ञान शिक्षकप्रतिनिधि, कजराप्लस टू उच्च विद्यालय कजरा में इंटर विज्ञान संकाय में शिक्षक नहीं होने के कारण विज्ञान का पठन-पाठन बाधित है. उक्त विद्यालय को वर्ष 2011 में अपग्रेड कर प्लस टू का दर्जा दिया गया. सत्र 2011-13, 2012-14 एवं 2013-15 में सैकड़ों बच्चे नामांकित हुए. विद्यालय में इतिहास, समाज शास्त्र, हिंदी व संगीत के शिक्षक मौजूद हैं. लेकिन विज्ञान संकाय में इंटर स्तरीय एक भी शिक्षक नहीं हैं. शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यालय में इंटर विज्ञान संकाय में नामांकित छात्रों का भविष्य अधर में दिखता है. बच्चे निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने को मजबूर हैं.कहते हैं विद्यालय प्रधान विद्यालय के प्रधान अजय शर्मा के मुताबिक शिक्षकों की कमी की जानकारी विभाग को दी गयी है. बहाली प्रक्रिया होने के बाद ही विज्ञान संकाय में रिक्त पड़े पद भरने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >