पीड़िता ने लगायी प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

पीड़िता ने लगायी प्रशासन से सुरक्षा की गुहार मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक गरीब दलित परिवार गाढो पासवान के घर आंगन को छेकते हुए एक दबंग व्यक्ति के द्वारा अपने मकान का छज्जा व खिड़की का निर्माण किया जा रहा है. विरोध करने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज व मारपीट की […]

पीड़िता ने लगायी प्रशासन से सुरक्षा की गुहार मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक गरीब दलित परिवार गाढो पासवान के घर आंगन को छेकते हुए एक दबंग व्यक्ति के द्वारा अपने मकान का छज्जा व खिड़की का निर्माण किया जा रहा है. विरोध करने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है. पड़ोसी द्वारा घर में आग लगा देने की धमकी दी जाती है. इस संबंध में पीड़ित गाढो पासवान ने सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार व अंचलाधिकारी प्रेम कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पदाधिकारी द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाही करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >