गंदगी से परेशान हैं यात्रीलखीसराय. स्वच्छता अभियान को धता बताते हुए किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वार्ड आयुक्त गौतम कुमार, विकास कुमार, संजीत कुमार, राम कुमार, बबलू कुमार आदि यात्रियों ने कहा कि अप व डाउन प्लेटफार्म के अलावे रेलवे परिसर में गंदगी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ठेकेदार के द्वारा तो अवैध रूप से सरकारी राशि को समय पर निकाल लिया जाता है लेकिन सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं. जिस कारण स्टेशन के अलावे अन्य जगहों पर गंदगी का अंबार लगा रहता है. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक जेवियर एक्का ने कहा कि सफाई कराने की जिम्मेवारी नयी व्यवस्था के अनुसार सफाई ठिकेदार के जिम्मे दिया गया है.
गंदगी से परेशान हैं यात्री
गंदगी से परेशान हैं यात्रीलखीसराय. स्वच्छता अभियान को धता बताते हुए किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वार्ड आयुक्त गौतम कुमार, विकास कुमार, संजीत कुमार, राम कुमार, बबलू कुमार आदि यात्रियों ने कहा कि अप व डाउन प्लेटफार्म के अलावे रेलवे परिसर में गंदगी से यात्रियों को परेशानी का सामना […]
