मलिन बस्ती योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक का वितरण

मलिन बस्ती योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक का वितरण फोटो : 6(लाभुकों को पासबुक देते नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार व अन्य)जमुई . नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मो शगीर अहमद के द्वारा संयुक्त रूप से […]

मलिन बस्ती योजना के तहत लाभुकों के बीच चेक का वितरण फोटो : 6(लाभुकों को पासबुक देते नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार व अन्य)जमुई . नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुभाष कुमार व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मो शगीर अहमद के द्वारा संयुक्त रूप से समेकित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि के रूप में प्रभाग संख्या-1 के 36 लाभुकों के बीच 63 हजार 900 रुपया की दर से चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि मलिन बस्ती योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 2 लाख 13 हजार रुपया दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पूर्व में ही द्वितीय किस्त के राशि के रूप में 88 लाभुकों के बीच 93 लाख 72 हजार और तृतीय किस्त के राशि के रूप में 99 लाभुकों के बीच 42 लाख 17 हजार 400 रूपया का वितरण चेक के माध्यम से किया जा चुका है. इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष पुतुल देवी,नगर पार्षद सोनमा देवी,राजीव कुमार,प्रधान सहायक संतोष कुमार,विकास मित्र विनय कुमार उज्जवल,राजेंद्र दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >