जदयू की बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षाफोटो संख्या:11-जदयू की बैठक में कार्यकर्ता लखीसराय. शुक्रवार को जिला जदयू की अध्यक्ष नीलम देवी के आवास पर विधानसभा चुनाव 2015 में महागंठबंधन प्रत्याशी रामांनन्द मंडल की हार पर समीक्षा बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलम देवी ने व संचालन मो नजीर बेग ने किया. बैठक में कांग्रेस, राजद व जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में प्रखंडवार मतदान की समीक्षा की गयी. चुनाव में हार के कारणों को उजागार किया व हार की जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं ने ली. बैठक में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बनी रहे, इस पर प्रकाश डाला गया और कहा गया कि जो पार्टी में रहकर विरोध करते रहे उन्हें पार्टी से निकाला जाय, चाहे वह कोई भी हो. वहीं रामानंन्द मंडल ने कहा कि प्रदेश में नीतीश जी के के नेतृत्व में सरकार चल रही है. महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल हमेशा ऊंचा रहेगा. साथ ही साथ जनता की हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाएगा. बैठक में कांग्रेस के उपाध्यक्ष अरबिंद कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, मनेज कुमार, राजद के भगवान यादव, संजय कुमार, जदयू के अनिष कुमार, जिप सदस्य नवनीत कुमार, याेगेंद्र मंडल, रामजी पासवान, अनिल कुमार, रामचद्र प्रसाद, मनोज कुमार, पिंटु कुमार, रामजी महतो, घनश्याम यादव, रामगोपाल जी, मोती महतो, सत्यनारायण महतो, उमेश महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
जदयू की बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा
जदयू की बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों की समीक्षाफोटो संख्या:11-जदयू की बैठक में कार्यकर्ता लखीसराय. शुक्रवार को जिला जदयू की अध्यक्ष नीलम देवी के आवास पर विधानसभा चुनाव 2015 में महागंठबंधन प्रत्याशी रामांनन्द मंडल की हार पर समीक्षा बैठक की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलम देवी ने व संचालन मो नजीर बेग ने किया. बैठक […]
