प्रारंभिक शक्षिक संघ के सदस्यों की बैठक

प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक जमुई . बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों की एक बैठक शुक्रवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई के प्रांगण में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को सशक्त बनाने तथा पूर्व जिला सचिव स्व. भुनेश्वर पासवान का शहादत दिवस […]

प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक जमुई . बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों की एक बैठक शुक्रवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय जमुई के प्रांगण में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में संगठन को सशक्त बनाने तथा पूर्व जिला सचिव स्व. भुनेश्वर पासवान का शहादत दिवस आगामी 14 दिसंबर को गांधी पुस्तकालय सभागार में समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि 12 दिसंबर 2008 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय अगहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक स्व. भुनेश्वर पासवान की हत्या विद्यालय परिसर में ही कर दी गयी थी. उनकी याद में प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनायी जाती है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री महेश्वर हजारी तथा सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीईओ बीएन झा,विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजय पासवान,संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार,प्रदेश सचिव सुजीत कुमार,पूर्व खनन निदेशक इंद्रदेव पासवान व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर रामाशंकर तिवारी,अरविंद कुमार साह,मो. कमरूद्दीन,भारतेंदु कुमार,दिनेश कुमार दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >