मिंटू ने बढ़ाया सूर्यगढ़ा का मान

मिंटू ने बढ़ाया सूर्यगढ़ा का मान फोटो संख्या:04-प्रशस्ति पत्र कि साथ मिंटू प्रतिनिधि, मेदनीचौकीगुरुवार को एससीटीआरपी पटना में आयोजित 23 वीं राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी 2015 के अंतर्गत विषय अन्य के तहत पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के कक्षा दसवीं का छात्र मिंटू कुमार पूरे सूबे में अव्वल रहे. संस्था के निदेशक के द्वारा […]

मिंटू ने बढ़ाया सूर्यगढ़ा का मान फोटो संख्या:04-प्रशस्ति पत्र कि साथ मिंटू प्रतिनिधि, मेदनीचौकीगुरुवार को एससीटीआरपी पटना में आयोजित 23 वीं राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी 2015 के अंतर्गत विषय अन्य के तहत पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के कक्षा दसवीं का छात्र मिंटू कुमार पूरे सूबे में अव्वल रहे. संस्था के निदेशक के द्वारा उन्हें टी शर्ट, कैप, आइ कार्ड, प्रशस्ति पत्र, टाइटन गोल्ड रिस्ट वॉच देकर प्रोत्साहित किया गया. इधर पब्लिक हाइस्कूल सूर्यगढ़ा के एचएम मो मुनीम, पथ प्रदर्शक शिक्षक रवि शंकर कुमार, सूयैपुरा पंचायत की मुखिया रीता देवी, पूर्व उप प्रमुख राकेश कुमार, बेसिक स्कूल सूर्यगढ़ा की एचएम झुना कुमारी आदि ने मिंटू को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है.12 वीं की जांच परीक्षा संपन्न फोटो संख्या:05-परीक्षा में उपस्थित छात्रमेदनीचौकी. प्लस टू हाइस्कूल अमरपुर में शुक्रवार को 12 वीं की सेंटअप जांच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा के अंतिम दिन पहली पाली में बायोलॉजी विषय की परीक्षा हुई. जिसमें 89 छात्र-छात्रा शामिल हुए. वहीं कला संकाय में गृह विज्ञान की परीक्षा में आठ छात्राएं शामिल हुई. वहीं सूर्यगढ़ा स्थित पब्लिक हाइस्कूल में आयोजित परीक्षा में केमेस्ट्री में 84 व इतिहास विषय में चार छात्र शामिल हुए. एनुअल मीट के सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृतफोटो संख्या:06- पुरस्कार लेते प्रतिभागीमेदनीचौकी. शुक्रवार को स्थानीय पब्लिक हाइस्कूल के खेल मैदान में सेंट मेरी स्कूल द्वारा आयोजित एनुअल स्पोर्टस् मीट 2015-16 कार्यक्रम के तहत आयोजित 10 प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के प्राचार्य टीजे थॉमस द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. प्राचार्य ने बताया कि बच्चों में पिंटू कुमार ने दो प्रतियोगिता में प्रथम व एक में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया. सुशांत को दो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला. बच्चों के जूनियर वर्ग में हर्ष कश्यप को तीन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिया गया. वहीं अंगद ने दो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीते. इधर बालिका के सीनियर ग्रुप में खुशी टिब्राल ने दो प्रतियोगिता में प्रथम व एक प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीते. गुंजन ने दो प्रथम व एक तृतीय पुरस्कार जीते. जबकि बालिका जूनियर ग्रुप में मनीषा कुमारी ने तीन प्रथम स्थान प्राप्त किये. स्वाति को दो प्रथम पुरस्कार मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >