निगरानी के हत्थे चढ़ा जमुई बीईइओ मो मजहर आलम फोटो : 1(जमुई बीइइओ मो मजहर आलम को ले जाती निगरानी पुलिस)जमुई : सदर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो मजहर आलम को शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर स्थित कार्यालय से निगरानी पुलिस ने जनता उच्च विद्यालय अड़सार (जमुई) के सेवानिवृत लिपिक मो. बहाबउद्दीन के हाथों से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मो बहाबउद्दीन ने अपनी पुत्री शाहीन प्रवीण को शिक्षा समिति के सचिव के पद पर बहाल करने को लेकर बीइइओ द्वारा 26 हजार रुपया की मांग करने को लेकर निगरानी में लिखित शिकायत की गयी थी. बहाबउद्दीन के द्वारा दिये गये शिकायती आवेदन के सत्यापन के पश्चात निगरानी के डीएसपी विनय कुमार व निरीक्षक मिथलेश जायसवाल ने पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. बीइइओ मो मजहर आलम को गिरफ्तार करने के पश्चात निगरानी विभाग की टीम उसे लेकर खैरा मोड़ के समीप अपने आवास पर ले गयी और उसके बाद कई कागजात को जब्त कर निगरानी विभाग की पुलिस बीइइओ को अपने साथ लेकर पटना के लिए रवाना हो गयी. निगरानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की खबर सुन कर पूरा शिक्षा विभाग हतप्रभ है और तरह-तरह की चर्चाएं भी करते दिखे. क्या है मामलाअड़सार निवासी मो बहाबउद्दीन ने मध्य विद्यालय अड़सार में विद्यालय शिक्षा समिति के पद पर कार्यरत अपनी पुत्री शाहीन प्रवीण को बीईइओ द्वारा बार-बार पत्र निकाल कर हटा दिये जाने और पुन: बहाल करने के नाम पर राशि की मांग किये जाने को लेकर निगरानी में लिखित शिकायत की थी. कुछ दिन पूर्व बीइइओ मो मजहर आलम द्वारा शाहीन प्रवीण को शिक्षा सचिव के पद पर बहाल करने के लिए 26 हजार रुपये की मांग की गयी थी और फिलहाल 15 हजार रुपया देने पर बहाल कर देने की बात कही गयी थी. निगरानी विभाग द्वारा बीइइओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पांच दिन पूर्व से ही सादे लिवास में कुछ कर्मियों को बीआरसी कार्यालय के आसपास तैनात कर दिया गया था और वे बहाबउद्दीन से लगातार संपर्क बनाये हुए थे तथा बीइइओ पर भी नजर रख रहे थे. आखिर शुक्रवार को दोपहर में निगरानी की टीम ने बीइइओ को रंगे हाथ पकड़ ही लिया.
निगरानी के हत्थे चढ़ा जमुई बीईइओ मो मजहर आलम
निगरानी के हत्थे चढ़ा जमुई बीईइओ मो मजहर आलम फोटो : 1(जमुई बीइइओ मो मजहर आलम को ले जाती निगरानी पुलिस)जमुई : सदर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मो मजहर आलम को शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर स्थित कार्यालय से निगरानी पुलिस ने जनता उच्च विद्यालय अड़सार (जमुई) के सेवानिवृत लिपिक मो. बहाबउद्दीन के हाथों […]
