रेल राज्य मंत्री के अश्वासन पर धरना स्थगित

रेल राज्य मंत्री के अश्वासन पर धरना स्थगितप्रतिनिधि, लखीसरायकेंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अश्वासन पर शुक्रवार को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर विभिन्न मागों को लेकर होने वाली धरना प्रदर्शन स्थगित हो गयी है. बताते चले कि वार्ड पार्षद सह जिला योजना सदस्य अमित कुमार ने बड़हिया रेलवे स्टेशन पर यात्री की सुख सुविधा के […]

रेल राज्य मंत्री के अश्वासन पर धरना स्थगितप्रतिनिधि, लखीसरायकेंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अश्वासन पर शुक्रवार को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर विभिन्न मागों को लेकर होने वाली धरना प्रदर्शन स्थगित हो गयी है. बताते चले कि वार्ड पार्षद सह जिला योजना सदस्य अमित कुमार ने बड़हिया रेलवे स्टेशन पर यात्री की सुख सुविधा के लिए सफाई, शौचालय, बिजली, प्लेटफार्म विस्तार, पेयजल व पटना मोकामा पैसेंजर ट्रेन को किऊल स्टेशन तक चलाने की मांगों को लेकर शुक्रवार को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करने वाले थे. इसी बीच रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा पटना आये हुए थे. अमित कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने पटना में जाकर मुलाकात की व अपना मांगपत्र दिया. जिस पर सिन्हा ने शिष्टमंडल को स्पष्ट रूप से कहा कि आप की सारी मांग ट्रेन छोड़ कर मान ली गयी है अपना धरना प्रदर्शन स्थगित कर दें. उन्होंने कहा कि पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन को किऊल स्टेशन तक विस्तार करने में पदाधिकारी को टेक्निकल प्रोब्लम है. इसके बदले में दूसरा ट्रेन पटना से किऊल तक जल्द शुरू किया जायेगा. शिष्टमंडल के आग्रह पर मंत्री में जनवरी में बड़हिया आने का अश्वासन दिया. मंडल में मंटु कुमार, विजय कुमार, विपीन कुमार, अरविंद कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >