प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना फोटो : 9(धरना देते प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य)जमुई : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपनी छ: सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष जयकांत प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को स्थानीय कचहरी चौक पर धरना दिया. मौके पर उपस्थित संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद एवं स्नातक प्रशिक्षित के पदों पर प्रोन्नति व पदस्थापन की प्रक्रिया को पूरा किया जाय. उन्होंने कहा कि छठे वेतनमान की अनुशंसाओं में केंद्र सरकार द्वारा दिये गये संशोधनों को शीघ्र लागू किया जाय तथा 34540 के शिक्षकों को गृह जिला में स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाय. प्रधान सचिव छोटेलाल सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे राज्य में एसईपी एवं पुराने शिक्षकों के प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति की प्रक्रिया नियमित किया जाय तथा नियोजित शिक्षकों के सेवा शर्तों में सुधार करते हुए स्नातक शिक्षकों को आठ वर्ष के बजाय दो वर्ष पर एक हजार की वृद्धि की जाय तथा शिक्षक -शिक्षिकाओं के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाय. उन्होंने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक विकास के लिए प्रारंभिक विद्यालयों में सावधिक व वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाय. धरना के पश्चात संघ के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना मांग पत्र भेजा गया. इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह,मुरारी मंडल,धनंजय कुमार,अशोक कुमार राम,कुशदेव प्रसाद सिंह,शैलेंद्र पासवान समेत संघ के दर्जनों सदस्य मौजूद थे.
प्राथमिक शक्षिक संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना
प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में दिया धरना फोटो : 9(धरना देते प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य)जमुई : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने अपनी छ: सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष जयकांत प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को स्थानीय कचहरी चौक पर धरना दिया. मौके पर उपस्थित संघ […]
