मजदूरों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन चानन. मजदूरों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को भाकपा का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ राकेश कुमार से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में शामिल अंचल सचिव विनोद रजक, एटक अध्यक्ष कार्तिक वर्मा, चानन बीड़ी मजदूर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष पानो देवी, खेमयू के अंचल सचिव द्वारिका विंद, किसान सदस्य चंद्रदेव यादव, बीरवल यादव आदि ने बीडीओ को बीड़ी मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया. उनके भवन निर्माण की समस्या रखी. प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों का बैंकों में शून्य बैलेंस पर खाता खोले जाने की मांग की. इसके अलावे कैंप लगा कर निर्माण मजदूरों का निबंधन किये जाने की मांग की गयी. श्रवण को प्रभारी मंत्री बनाये जाने का स्वागतसूर्यगढ़ा/चानन. सूबे के ग्रामीण व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार को लखीसराय सहित नवादा व शेखपुरा जिला का प्रभारी मंत्री बनाये जाने के फैसले का महागंठबंधन कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है. सूर्यगढ़ा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जिला जदयू नेता संजय महतो सहित कई लोगों ने श्री कुमार को बधाई दी है. इधर चानन प्रतिनिधि के मुताबिक बधाई देनेवालोंं में जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, यमुना पंडित, नवल किशोर महतो, रामदेव मंडल, बच्चू यादव सहित कई लोग शामिल हैं.
मजदूरों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
मजदूरों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन चानन. मजदूरों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को भाकपा का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीओ राकेश कुमार से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में शामिल अंचल सचिव विनोद रजक, एटक अध्यक्ष कार्तिक वर्मा, चानन बीड़ी मजदूर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष पानो देवी, खेमयू के अंचल सचिव द्वारिका विंद, किसान […]
