विकास की पथ पर बढ़ चुका है बिहार : मंत्री

विकास की पथ पर बढ़ चुका है बिहार : मंत्रीफोटो संख्या:13-प्रेसवार्ता करते ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार.लखीसराय. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का 9467 करोड़ की राशि केंद्र सरकार के द्वारा बिहार को भुगतान नहीं किया गया है. उक्त बातें सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए […]

विकास की पथ पर बढ़ चुका है बिहार : मंत्रीफोटो संख्या:13-प्रेसवार्ता करते ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार.लखीसराय. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का 9467 करोड़ की राशि केंद्र सरकार के द्वारा बिहार को भुगतान नहीं किया गया है. उक्त बातें सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री शैलेश कुमार ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही. मंत्री जी पटना से मुंगेर जाने के क्रम में थोड़ी देर सूर्यगढ़ा में रूके थे. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का कार्य पूर्ण रूप से केंद्र की राशि से की जाती है. लेकिन केंद्र सरकार योजना का राशि में कटौती कर रही है. अब उसका 40 फीसदी खर्च का भार राज्य सरकार के मत्थे थोपा जा रहा है. कम से कम पुरानी योजनाओं में तो यह फार्मूला लागू नहीं किया जानी चाहिए. वहीं 2947 किलोमीटर सड़क निर्माण का प्रस्ताव केंद्र की सरकार ने वापस लौटा दिया. विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की बात तो दूर बिहार का बकाया राशि भी नहीं दे रही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्रमुखता के साथ करना है. मौके पर जदयू नेता जर्नादन महतो, सुरेन्द्र महतो, प्रवीण कुमार पंकज, बनवारी राय, मनोज वर्मा, विजय यादव, मनोज मेहता सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >