मूर्ति चोरी का मास्टरमाइंड प्रकाश आज लाया जायेगा जमुईपूछताछ में खुलेंगे कई राजखैरा के रोपावेल निवासी प्रकाश का रहा है लंबा आपराधिक रिकॉर्डप्रतिनिधि, जमुई/सिकंदरा भगवान महावीर की मूर्ति चोर गिरोह के मास्टरमाइंड प्रकाश रजक को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया. गुुरुवार को एसटीएफ की टीम उसे लेकर जमुई आयेगी.लगातार लोकेशन बदल रहा था प्रकाश मूर्ति चोरी के बाद प्राथमिक जांच में ही खैरा थाना क्षेत्र के रोपावेल निवासी अपराधी प्रकाश रजक की और शक की सूई घूम गयी थी. लेकिन घटना के बाद प्रकाश रजक पुलिस की नजरों से बचने के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली में अपनी बहन के यहां शरण ले लिया था. इस हाइ प्रोफाइल कांड को अंजाम देनेवाले प्रकाश रजक के पीछे-पीछे एसटीएफ की टीम भी बरेली पहुंच गयी. प्रकाश रजक के बरेली थाना के क्योहडिया गांव में अपनी बहन के यहां छिपे होने की भनक एसटीएफ को लग चुकी थी. लेकिन एसटीएफ की टीम को प्रकाश रजक का सही लोकेशन नहीं मिल पा रहा था. इस कारण एसटीएफ की टीम पिछले दस दिनों से बरेली में अड्डा जमाये हुई थी. इस दौरान प्रकाश रजक लगातर अपना लोकेशन बदलता रहा. एसटीएफ की टीम ने बोला धावापिछले दो-तीन दिन उपनी बहन के यहां क्योहडिया गांव में प्रकाश रजक के होने की पुख्ता सूचना पर एसटीएफ ने धावा बोल दिया. एसटीएफ की टीम को देखकर प्रकाश रजक ने भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पूर्व से घेराबंदी किये एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम जमुई के लिए निकल गयी. प्रकाश रजक से पूछताछ के बाद कई चौकाने वाले खुलासे होने की आशंका जतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार इस मामले में कई सफेदफोश लोगों के नाम उजागर हो सकते हैं.कोटजन्मस्थान से विगत 27 नवंबर को चोरी हुई भगवान महावीर की मूर्ति मामले में बरेली (उत्तर प्रदेश) से गिरफतार मास्टरमाइंड प्रकाश रजक को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार शाम तक जमुई लाया जायेगा. उससे पूछताछ में कई राज से परदा उठ सकता है.जयंतकांत, एसपी, जमुई
मूर्ति चोरी का मास्टरमाइंड प्रकाश आज लाया जायेगा जमुई
मूर्ति चोरी का मास्टरमाइंड प्रकाश आज लाया जायेगा जमुईपूछताछ में खुलेंगे कई राजखैरा के रोपावेल निवासी प्रकाश का रहा है लंबा आपराधिक रिकॉर्डप्रतिनिधि, जमुई/सिकंदरा भगवान महावीर की मूर्ति चोर गिरोह के मास्टरमाइंड प्रकाश रजक को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया. गुुरुवार को एसटीएफ की टीम उसे लेकर जमुई आयेगी.लगातार लोकेशन बदल रहा […]
