कोहरे की वजह से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

कोहरे की वजह से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त -न्यूनतम तापमान 10 के आसपास पहुंचा-घने कोहरे व शीत लहर की वजह से घरों में दुबके लोग-कोहरे की वजह से दिन में लाईट जला कर चलने को विवश हुए वाहन चलाकफोटो : 7(घने कोहरे में लाईट जला कर चलता वाहन चालक)जमुई : बुधवार को अहले सुबह छाये घने […]

कोहरे की वजह से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त -न्यूनतम तापमान 10 के आसपास पहुंचा-घने कोहरे व शीत लहर की वजह से घरों में दुबके लोग-कोहरे की वजह से दिन में लाईट जला कर चलने को विवश हुए वाहन चलाकफोटो : 7(घने कोहरे में लाईट जला कर चलता वाहन चालक)जमुई : बुधवार को अहले सुबह छाये घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोग अपना कामकाज छोड़ कर घरों में दुबकने को विवश हो गये. कोहरे की वजह से एैसा प्रतीत हो रहा था कि पूरा क्षेत्र दुधिया चादर में लिपटा हुआ हो. धुंध और कोहरे की वजह से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दिन में भी अपने-अपने वाहन का लाईट जला कर एक जगह से दूसरी जगह जाते दिखे. वहीं दिनभर सूर्य का दर्शन नहीं होने के कारण बाजार में भी काफी कम लोग नजर आये. सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में भी कम उपस्थिति देखी गयी. लोग अपने-अपने घरों में कंबल और रजाई के नीचे दुबके रहे. कोहरे की वजह से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और लोगों के एक जगह से दूसरी जगह आने जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. लोग गर्म कपड़ों से अपने बदन को ढ़क कर इधर उधर आते जाते दिखे. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले एक -दो दिनों तक घना कोहरा छाये रहने की आशंका है और तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी. कहते हैं मौसम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र खादीग्राम के कार्यक्रम समन्वयक डा. सुधीर कुमार की माने तो अगले एक दो दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है, जो ठंड के असर को और तेज करेगी. आकाश में बादल छाये रहेंगे और कोहरा भी छाया रहेगा. विगत 15 दिसंबर तक कोहरा के घनत्व में कमी और वृद्धि जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >