नहीं रूक रहा अतक्रिमण

नहीं रूक रहा अतिक्रमणफोटो संख्या 5चित्र परिचय: अतिक्रमित फुटपाथ पर सजी दुकानें.प्रतिनिधि, लखीसरायशहर के व्यस्ततम जगह पर स्थानीय दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से फुटपाथ का अतिक्रमण कर उस पर दुकान सजा दी गयी है, जिससे आम लोगों को बाजार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग जान जोखिम में डाल कर […]

नहीं रूक रहा अतिक्रमणफोटो संख्या 5चित्र परिचय: अतिक्रमित फुटपाथ पर सजी दुकानें.प्रतिनिधि, लखीसरायशहर के व्यस्ततम जगह पर स्थानीय दुकानदारों के द्वारा अवैध रूप से फुटपाथ का अतिक्रमण कर उस पर दुकान सजा दी गयी है, जिससे आम लोगों को बाजार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग जान जोखिम में डाल कर सड़क के बीच चलने को मजबूर हैं, जबकि जिला प्रशासन ने नप प्रशासन के द्वारा पैदल बाजार करने आने वाले लोगों के लिए फुटपाथ का निर्माण कराया है. दुकानदारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद के द्वारा नोटिस किया गया. इसके अलावे अभियान चलाकर दुकानदार को हटाया गया लेकिन दुकानदार अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे जिस कारण नगर प्रशासन ठोस कदम उठाने पर मजबूर हो रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार नप के द्वारा अभियान के दौरान अतिक्रमण स्थल पर रखे सामानों को जब्त कर थाना भेज देगी. इधर समाजसेवी छेदी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि दुकानदारों को अपना सामान अपने दायरे में लगाना चाहिए. इससे आम जनता को परेशानी न हो व नगर प्रशासन को भी किसी प्रकार की ठोस कदम उठाना न पड़े. इस संबंध में नप पदाधिकारी संतोष रजक ने बताया कि मामले को लेकर दुकानदारों को कई बार जुर्माना किया गया है. दुकानदार स्वयं जागरूक होकर अपना फुटपाथ छोड़ कर दुकान लगायें अन्यथा इस बार अतिक्रमण के दौरान सामान को जब्त कर लिया जायेगा व नुकशान की जिम्मेवारी दुकानदार की होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >