भवन के अभाव में बरामदे पर पढ़ते है बच्चें भवन है जर्जर

भवन के अभाव में बरामदे पर पढ़ते है बच्चें भवन है जर्जर फोटो : 3(विद्यालय का जर्जर भवन) अलीगंज . सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हरसंभव प्रयत्नशील है. इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है.आकड़ो पर गौर करे तो आज के दौर में ज्यादातर बच्चे स्कूल की ओर रूख भी कर […]

भवन के अभाव में बरामदे पर पढ़ते है बच्चें भवन है जर्जर फोटो : 3(विद्यालय का जर्जर भवन) अलीगंज . सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए हरसंभव प्रयत्नशील है. इसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे है.आकड़ो पर गौर करे तो आज के दौर में ज्यादातर बच्चे स्कूल की ओर रूख भी कर रहे है. लेकिन जब यह बच्चे स्कूल जाते है, तो उनको पढ़ाई के लिए कही शिक्षकों कमी, कही भवन की कमी,कही जमीन पर बैठ कर पढ़ने को विवश तो जर्जर भवन की भय से वृक्ष के नीचे बैठ कर पढ़ाई करने को विवश होना पड़ता है. अलीगंज प्रखंड में दर्जनों ऐसे विद्यालय है,जहां जमीन की कमी है. जिसके कारण विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है.वही प्रखंड अंतर्गत सहोड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सगमा में भवन जर्जर एवं कमरा की कमी कारण विद्यालय छात्र- छात्राओं को पठन- पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जहां एक ओर सरकार के द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत करोड़ों रुपया भवन निर्माण के नाम पर खर्च किये जा रहे है.वहीं यह विद्यालय भवन अपनी जर्जर अवस्था पर आंसू बहाने को विवश है और किसी उद्धारक की बाट जोह रहा है. विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 300 है तथा शिक्षकों की संख्या 6 है. लेकिन भवन की अभाव में बच्चे बरामदे पर पढ़ने को विवश है. विद्यालय भवन में कमरों की संख्या तीन है, जो पुराने है और काफी जर्जर अवस्था में है. कई जगह दीवार में दरारे पड़ चुकी है. साथ ही भवन की छत की प्लास्टर गिर रहा है.कई बार पढ़ाई के दौरान प्लास्टर गिरने से बच्चें जख्मी हो चुके है. बरसात के दिनों में छत से पानी रिसता है और पढ़ाई बरसात के दिनों में बंद करनी पड़ती है. विद्यालय दो नये कमरे का निर्माण कराया गया है. लेकिन बर्षों बीत जाने के बाद भी जमीन का फर्श नहीं बनाया गया है और अधूरा पड़ा. जबकि भवन निर्माण की राशि निकासी कर ली गयी है. नये भवन में कई जगह दरारे पड़ चुकी है. ग्रामीणों के द्वारा कई बार वरीय पदाधिकारी से लिखित शिकायत की गयी है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीण मधुसुदन कुमार,संजीव सिंह, संजय कुमार,रविंद्र कुमार,गुडि़या देवी,संजय सिंह,विद्यालय सचिव नीतू सिन्हा बताती हैं कि नये भवन का निर्माण वर्षों पूर्व कराया गया है. लेकिन घटिया कार्य होने के कारण भवन में कई जगह दरारे पड़ चुकी है. वहीं शिक्षा समिति सदस्यों ने बैठक कर जिला शिक्षा पदाधिकारी से जर्जर भवन की जगह पर नये भवन निर्माण किये जाने की मांग किया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी बीएन झा को ग्रामीणों के द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया गया है. वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापिका प्रमीला कुमारी ने बतायी कि तीन पुरानी कमरों की स्थिति काफी जर्जर है और नये भवन का फर्श का कार्य पूरा नहीं कराया गया है. जिससे छात्रों का पठन-पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसकी जांच कर नये भवन निर्माण के लिए लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >