मारपीट में चार जख्मी,17 नामजद प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ामंगलवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के बरैय टोला महमदपुर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थाना में दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष की ओर से जख्मी कपिलदेव महतो के बयान पर महमदपुर बरैय टोला गांव के शिव कुमार महतो, नारायण महतो, रामौतार महतो, अजित कुमार, सोनू कुमार, विपिन कुमार, चंदन कुमार, नीतीश कुमार, सतीश कुमार, ज्योति कुमार, राहुल कुमार, देवशरण महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उक्त लोगों के खिलाफ कपिलदेव महतो, उनके पुत्र धीरज कुमार व पुत्री प्रियंका कुमारी को लोहे की रड से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने तथा नकद 67 सौ रुपया व सोने की चेन छीन लेने का आरोप लगाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शिव कुमार महतो के बयान पर कपिलदेव महतो, बिट्टू कुमार, पिंकू कुमार, प्रियंका कुमारी व शारदा देवी के खिलाफ मारपीट कर नारायण महतो को जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्तों शिवकुमार महतो, नारायण महतो, नीतीश कुमार व देवशरण महतो को हिरासत में ले लिया है. 80 फीसदी अनुदान पर मिलेगा सोलर पावर प्लांटमेदनीचौकी. गैर प्रदूषणकारी अक्षय ऊर्जा संसाधनों के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिये सौर फोटो वोल्टाइक डिवाइस सिस्टम का जगह-जगह अधिष्ठापन किया जाना है. इस बाबत बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि एक केडब्ल्यूपी क्षमता के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट के लिये लाभार्थी को 20 फीसदी राशि निदेशक ब्रेडा के नाम बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा. लाभार्थी के द्वारा भरे हुए फार्म के साथ बिजली बिल, आवासीय प्रमाणपत्र यथा राशन कार्ड/आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र देना होगा. बीडीओ के मुताबिक आवेदन प्रपत्र के लिये लोग प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
मारपीट में चार जख्मी,17 नामजद
मारपीट में चार जख्मी,17 नामजद प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ामंगलवार को सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के बरैय टोला महमदपुर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थाना में दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष की ओर से जख्मी कपिलदेव […]
