नंदपुर गांव में बंदर के आतंक से परेशान हैं किसान

सूर्यगढ़ा : प्रखंड मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित गोपालपुर पंचायत के नंदपुर गांव में लोग बंदर के आतंक से परेशान हैं. गांव के पिंटू सिंह, सुमंगल कुमार, पंकज कुमार, अजय सिंह आदि के मुताबिक गांव में बंदरों का झुंड उनकी फसलों को बरबाद कर रहा है. गांव में तकरीबन एक हजार बंदर होने […]

सूर्यगढ़ा : प्रखंड मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित गोपालपुर पंचायत के नंदपुर गांव में लोग बंदर के आतंक से परेशान हैं. गांव के पिंटू सिंह, सुमंगल कुमार, पंकज कुमार, अजय सिंह आदि के मुताबिक गांव में बंदरों का झुंड उनकी फसलों को बरबाद कर रहा है.

गांव में तकरीबन एक हजार बंदर होने की बात ग्रामीणों ने कही. स्थानीय लोगों के मुताबिक इन बंदरों को बाहर से ट्रक द्वारा लाकर गांव के पास छोड़ दिया गया. छेड़छाड़ होने पर बंदर हमलावर हो जाते हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इन बंदरों को पकड़वाकर जंगल में छोड़ने की व्यवस्था किये जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >