समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

समीक्षात्मक बैठक का आयोजन फोटो : 16(बैठक में भाग लेते सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका)जमुई . जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में समेकित बाल विकास योजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपस्थित सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका को निर्देश देते हुए डीएम […]

समीक्षात्मक बैठक का आयोजन फोटो : 16(बैठक में भाग लेते सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका)जमुई . जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में समेकित बाल विकास योजना के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपस्थित सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका को निर्देश देते हुए डीएम श्री किशोर ने कहा कि 18 दिसंबर को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में हर हाल में टीएचआर का वितरण कराये और मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत बॉण्ड का वितरण करें. उन्होंने कहा कि 2466 बॉण्ड का वितरण किया जायेगा. 19 दिसंबर को सामाजिक अंकेक्षण कराने तथा सभी महिला पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण सही तरीके से और समय-समय पर जांच भी करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर दर्जनों सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >