गलत बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान

गलत बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान सूर्यगढ़ा. विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से गलत बिल मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. इस बाबत माणिकपुर गांव के सहदेव महतो ने सहायक अभियंता विद्युत अवर प्रमंडल सूर्यगढ़ा को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि अक्तूबर 2015 में कंज्यूमर संख्या -21070/एमएनके 107 […]

गलत बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान सूर्यगढ़ा. विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से गलत बिल मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. इस बाबत माणिकपुर गांव के सहदेव महतो ने सहायक अभियंता विद्युत अवर प्रमंडल सूर्यगढ़ा को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि अक्तूबर 2015 में कंज्यूमर संख्या -21070/एमएनके 107 का विपत्र का बकाया 05 रुपया जमा किया. नवंबर 2015 के बिल में पुन: पिछला बकाया 344 रुपया दिखाया गया है. उन्होंने बिल में सुधार करने की मांग की है. विधायक ने विधानसभा में उठाया सुरक्षा का मामलालखीसराय. क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने 16वें विधान सभा के प्रश्नोत्तर काल में राज्य स्तरीय पहला और चौथा प्रश्न अल्प सूचित के माध्यम से किया. इसमें कहा कि लखीसराय नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 निवासी गणेश साव की हत्या 14 जून 2015 को हुई. उक्त मामले के नामजद अभियुक्त का नाम एफआइआर से हटाया गया तथा अपराधी को बरी कर दिया गया. अब मृतक के परिवार को धमकी दी जा रही है. परिवार दहशत में है. विधायक ने मामले की पुन: जांच कर दोषी को सजा दिये जाने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >