जिलाधिकारी के स्कार्ट वाहन ने बाइक व साइकिल सवार को रौंदा बाइक सवार की हालत गंभीरआक्रोशित बनझुलिया के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम-गिद्धौर झाझा सड़क पर बनझुलिया गांव के पास घटी घटना-प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर ईलाज के आश्वासन पर टूटा जाम फोटो 16(क्षतिग्रस्त वाहन) 16ए आक्रोशित भीड़ को समझाते थानाध्यक्ष)प्रतिनिधि, गिद्धौर शुक्रवार की संध्या गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा पंचायत के बनझुलिया गांव के समीप गिद्धौर झाझा स्टेट हाईवे पर सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय से कार्यक्रम कर लौट रहे जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर की तेज रफतार से आ रही स्कॉर्ट वाहन द्वारा घर के बाहर खड़े बाईक सवार को रौंद डाला. वहीं साईिकल पर फेरी कर लौट रहे फेरी वाला भी बुरी तरह से वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना क्षेत्र के बनझुलिया गांव के समीप मुख्य मार्ग पर सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय से कार्यक्रम कर लौट रहे जिलाधिकारी जमुई की स्कॉर्ट कर रही तीव्र गति से आ रही सुमो विक्टा जेएच 15जे 8599 द्वारा बनझुलिया गांव निवासी शंकर पासवान के रिश्तेदार बिहारशरीफ के थरथरी गांव निवासी 25 वर्षीय विजय पासवान को बाईक समेत रौंद डाला. वहीं गिद्धौर बाजार से फेरी कर लौट रहे बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी जैनुल शेख भी बुरी तरह से बाईक की चपेट में आ गया. इस घटना में विजय की काली कलर की बिना नम्बर की पैशन प्रो बाईक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं फेरी वाले जैनुल की साईिकल सहित सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. घटनास्थल पर मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग सौ मीटर की दूरी से ही सड़क पर स्कार्ट वाहन द्वारा बाईक सवार व फेरी वाले जैनुल शेख को भी घसीट दिया. इस घटना में दोनों की हालत गंभीर है. इधर घटना के तुरंत बाद घायलों को ईलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गिद्धौर लाया गया. जहां मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डा. शब्बीर अहमद चौधरी द्वारा प्राथमिक उपचार कर बिजय व जैनुल को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. वहीं ईलाज कर रहे डाॅ शब्बीर द्वारा घायल बिजय पासवान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. इधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया व घायल के परिजनों द्वारा जामस्थल पर स्थानीय प्रशासन से घायलों के बेहतर ईलाज की मांग पर अड़े थे. इधर घटना की सूचना मिलते ही तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचे गिद्धौर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेन्दु, मलयपुर थानाध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह सहित अंचलाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, बीडीओ विकास कुमार द्वारा संयुक्त रूप से घटनास्थल पर लोगो को समझाकर व घायल के बेहतर ईलाज के आश्वासन पर जाम हटाया जा सका. तब जाकर परिचालन सामान्य हुआ.
जिलाधिकारी के स्कार्ट वाहन ने बाइक व साइकिल सवार को रौंदा
जिलाधिकारी के स्कार्ट वाहन ने बाइक व साइकिल सवार को रौंदा बाइक सवार की हालत गंभीरआक्रोशित बनझुलिया के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम-गिद्धौर झाझा सड़क पर बनझुलिया गांव के पास घटी घटना-प्रशासन द्वारा घायलों के बेहतर ईलाज के आश्वासन पर टूटा जाम फोटो 16(क्षतिग्रस्त वाहन) 16ए आक्रोशित भीड़ को समझाते थानाध्यक्ष)प्रतिनिधि, गिद्धौर शुक्रवार की संध्या […]
