देखरेख के अभाव में बर्बाद हो रहा थाना में वाहन

लक्ष्मीपुर : थाना परिसर में उचित रख रखाव के अभाव तथा वरीय पदाधिकारी के संज्ञान नहीं लेने के चलते विभिन्न कारणों से जब्त वाहन बर्बाद हो रही है. जिसमें तीन दर्जन से ऊपर दोपहिया वाहन, कई ट्रैक्टर, जीप, ट्रक तथा प्राइवेट वाहन है. इन वाहनों के लिए ना तो कोई शेड है और ना ही […]

लक्ष्मीपुर : थाना परिसर में उचित रख रखाव के अभाव तथा वरीय पदाधिकारी के संज्ञान नहीं लेने के चलते विभिन्न कारणों से जब्त वाहन बर्बाद हो रही है. जिसमें तीन दर्जन से ऊपर दोपहिया वाहन, कई ट्रैक्टर, जीप, ट्रक तथा प्राइवेट वाहन है. इन वाहनों के लिए ना तो कोई शेड है और ना ही इसकी नीलामी के लिए कोई पहल की जा रही है.

इसके वजह से लाखों रुपये मूल्य की वाहन कई वर्षों से धूप एवं बारिश में बर्बाद हो रही है. बहुत से ऐसे दुपहिया वाहन है जो चोरी या बिना कागजात के पकड़े गये है. जिसका कोई दावेदार नहीं आया. कुछ ऐसे वाहन है जो घटना या दुर्घटना में जब्त किये गये है. वैसे भी कई वाहन वर्षों से थाना में पड़े हुए है. कई वाहन से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

कुछ मामले का निबटारा हो जाने के बाद अब तक इन वाहनों का सदुपयोग या फिर नीलामी की कोई पहल नहीं की गयी. अगर समय रहते इन जब्त वाहनों की नीलामी कर दी जाती है तो सरकार को अच्छी खासी राजस्व की प्राप्ति हो जाती तथा दूसरी ओर इन वाहनों का सदुपयोग भी हो जाता नहीं तो इन वाहनों को किलो के भाव में तौल कर बेचना पड़ेगा. जिससे राजस्व प्राप्ति में कमी आ सकती है.

कहते हैं थानाध्यक्षइस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष देवानंद पासवान ने बताया कि जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया जिला स्तर से की जाती है. आदेश प्राप्त होने पर नीलामी की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >