आइजी ने जन्मस्थान पहुंच कर लिया घटना का जायजा फोटो 14 ( जन्म स्थान पहंुच कर जायजा लेते आई जी बच्चू सिंह मीणा व पुलिस अधीक्षक जयंतकांत व अन्य लोग) सिकंदरा . भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बच्चू सिंह मीणा ने रविवार को जन्मस्थान पहुंच कर घटना का जायजा लिया. इस संदर्भ में आइजी श्री मीणा ने एसपी जयंतकांत और जैन श्वेतांबर सोसाइटी के अखिल भारतीय अध्यक्ष कमल सिंह जी रामपुरिया के अलावा कई लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. वहीं आइजी ने एसपी जयंतकांत से मूर्ति बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की. आइजी लगभग एक घंटे तक जन्मस्थान में रूके और इस दौरान उन्होंने मूर्ति बरामदगी को लेकर जैन श्वेतांबर सोसाइटी के लोगों से भी विचार विमर्श किया. निरीक्षण के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने जल्द ही मूर्ति की बरामदगी का दावा करते हुए कहा कि पुलिस कई पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में प्राथमिक स्तर पर कुछ सुराग हाथ लगे है. जिसके आधार पर पुलिस मूर्ति बरामद करने का प्रयास कर रही है. विदित हो कि भगवान महावीर के जन्म स्थान क्षत्रिय कुंड ग्राम से शुक्रवार को अति प्राचीन कसरौटी पत्थर की मूर्ति चोरी हो गयी है.
आइजी ने जन्मस्थान पहुंच कर लिया घटना का जायजा
आइजी ने जन्मस्थान पहुंच कर लिया घटना का जायजा फोटो 14 ( जन्म स्थान पहंुच कर जायजा लेते आई जी बच्चू सिंह मीणा व पुलिस अधीक्षक जयंतकांत व अन्य लोग) सिकंदरा . भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बच्चू सिंह मीणा ने रविवार को जन्मस्थान पहुंच कर घटना का जायजा लिया. इस संदर्भ में आइजी श्री […]
