सूर्यगढ़ा स्थानीय थाना कांड संख्या 116/26 अपहरण मामले में प्रेमी युगल सूर्यगढ़ा थाना आकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए. पुलिस द्वारा सोमवार को प्रेमी युगल को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस ने मामले में लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले गोपाल साव के पुत्र निलेश कुमार को हिरासत में लिया है. युवती भी इसी गांव की रहने वाली है. अभियुक्त ने बताया कि उसने शादी की है. दोनों व्यस्क हैं. अभियुक्त ने बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के कहने पर स्वयं सूर्यगढ़ा थाना आकर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुआ. इधर, मामले को लेकर लड़की पक्ष द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
प्रेमी-युगल सूर्यगढ़ा थाना में हुआ उपस्थित, भेजा गया कोर्ट
भेजा गया कोर्ट
