कुआं में जहर डालने से फैली सनसनी

कुआं में जहर डालने से फैली सनसनी चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड स्थित फरियताडीह पंचायत के बनीयाडीह गांव में एक पेयजल कूप में जहर होने की खबर से लोगों में सनसनी फैली गयी.ग्रामीण बालेश्वर यादव, धनेश्वर यादव,समेन यादव,शुकदेव यादव आदि ने बताया कि सुबह जब पानी लाने कुआं पर गया तो देखा कि कुआं का मछली […]

कुआं में जहर डालने से फैली सनसनी चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड स्थित फरियताडीह पंचायत के बनीयाडीह गांव में एक पेयजल कूप में जहर होने की खबर से लोगों में सनसनी फैली गयी.ग्रामीण बालेश्वर यादव, धनेश्वर यादव,समेन यादव,शुकदेव यादव आदि ने बताया कि सुबह जब पानी लाने कुआं पर गया तो देखा कि कुआं का मछली सारा मरा हुआ है. ग्रामीण बालेश्वर यादव ने बताया कि धनेश्वर यादव,समेन यादव ने कुंआ से मरा हुआ मछली बाहर निकाला. दो-चार घूंट पानी पिया तभी कुछ देर बाद उसके पेट में दर्द होना शुरु हो गया़ तब इसकी जानकारी अन्य लोगों को देते हुए पानी पीने से मना किया और स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर दिखाया तो बताया कि कुआं में कोई जहर दिया गया है़ हालांकि पानी पीने से बीमार व्यक्ति इलाजरत है़ घटना की सूचना चकाई थाना को दे दी गयी है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >