कोर्स किट का हुआ वितरण

कोर्स किट का हुआ वितरण फोटो 7(कोर्स किट बांटते जिला कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण राम व अन्य )झाझा. बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा आयोजित दशरथ मांझी कौशल विकास योजना के तहत कंप्यूटर हार्डवेयर नेट वकिंर्ग कोर्स प्रशिक्षणार्थियों के बीच रविवार को जिला कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण राम ने कोर्स किट का वितरण किया़ राज कंप्यूटर में प्रशिक्षण […]

कोर्स किट का हुआ वितरण फोटो 7(कोर्स किट बांटते जिला कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण राम व अन्य )झाझा. बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा आयोजित दशरथ मांझी कौशल विकास योजना के तहत कंप्यूटर हार्डवेयर नेट वकिंर्ग कोर्स प्रशिक्षणार्थियों के बीच रविवार को जिला कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण राम ने कोर्स किट का वितरण किया़ राज कंप्यूटर में प्रशिक्षण ले रहे छात्र छात्रा को जानकारी देते हुए कल्याण पदाधिकारी (डीडब्लूओ) श्री राम ने कहा कि इस अत्याधुनिक युग में नौकरी एवं स्वरोजगार की असीम संभावनाएं है़ नेट वकिंर्ग कोर्स के माध्यम से पूरी दुनिया के बारे में विस्तार से जान सकते है़ उन्होंने बताया सामान्य कोर्स के अलावा व्यापारिक कोर्स पर अवश्य ध्यान दें ताकि आने वाले समय में नौकरी पाने में आसानी हो़ इस दौरान डीडब्लूओ श्री राम ने कं प्यूटर सेंटर में चल रहे प्रशिक्षण कोर्स का जायजा लिया तथा संचालकों को नियमित वर्ग चलाने का निर्देश दिया़ मौके पर मौजूद प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रवण कुमार ने छात्र-छात्रा को हर संभव मदद करने की बात कहा. मौके पर शिक्षक संजय मिश्र सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >