खोरहिया बीमारी से दर्जनों पशु बीमार, किसान परेशान चकाई . प्रखंड क्षेत्र के सरौन पंचायत में फैले खोरहिया बीमारी के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई नहीं होते देख पशुपालक परेशानी महसूस कर रहे हैं. पशुपालक रामविलास राय, पंचानंद चौधरी, खुशरू चौधरी, इंद्रदेव राय, अधीर चौधरी, उदय यादव, राजेश यादव, बंगटू दास, सुरेश यादव, विपिन चौधरी, रासो चौधरी, केदार चौधरी, प्रयाग चौधरी, भुनेश्वर राय, रमन राय़, शंकर साह, सुधीर ठाकुर, गणेश राणा आदि बताते हैं कि पिछले 20 दिनों से सरौन पंचायत के पशु इस बीमारी के चपेट में हैं. रोज किसी नये पशु के बीमार होने की सूचना मिल रही है. इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है. जिससे पशुपालक में आक्रोश व्याप्त है. पशुपालक बताते हैं बीमारी को स्थानीय पशु चिकित्सालय मे पदस्थापित चिकित्सक कुमार सचिन को इसकी जानकारी दी गयी है. इसके बावजूद भी अबतक कोई पहल नहीं किया गया है. पशुपालक बताते हैं कि मजबूरन हमलोग प्राइवेट में अपने पशु का इलाज कराना पड़ रहा है. जो काफी मंहगा भी साबित हो रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर पशु चिकित्सक कुमार सचिन ने बताया कि प्रखंड कुछ भाग में पशुओं को टीका लगाया गया है़ अभी भी टीकाकरण के लिए कई पंचायत बचा है़ जहां पशुओं को टीका नहीं लगाया गया है़ खोरहिया बीमारी का इलाज भी अस्पताल में आये पशुओं का किया जा रहा है़ अस्पताल में टीका उपलब्ध नही है़ पूरे प्रखंड में टीकाकरण के बाद ही इस रोग पर लगाम लगाया जा सकता है. इसे लेकर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया है. दवा उपलब्ध होते ही गांव में शिविर लगा कर टीका दिया जायेगा.
खोरहिया बीमारी से दर्जनों पशु बीमार, किसान परेशान
खोरहिया बीमारी से दर्जनों पशु बीमार, किसान परेशान चकाई . प्रखंड क्षेत्र के सरौन पंचायत में फैले खोरहिया बीमारी के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई नहीं होते देख पशुपालक परेशानी महसूस कर रहे हैं. पशुपालक रामविलास राय, पंचानंद चौधरी, खुशरू चौधरी, इंद्रदेव राय, अधीर चौधरी, उदय यादव, राजेश यादव, बंगटू दास, सुरेश यादव, […]
