अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक, उप चालक जख्मी चंद्रमंडीह. चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बामदह मोड़ के समीप अनियंत्रित एक ट्रक वाहन के पेड़ से जा टकरा जाने से चालक और उपचालक दोनो गंभीर रुप से जख्मी हो गया़ जानकारी के अनुसार बीआर 53- 6438 नम्बर की ट्रक वाहन देवघर से माल अनलोड कर वापस लखीसराय लौट रहा था़ इसी दौरान चालक संतुलन खो दिया और वाहन पेड़ से जा टकराया. घायल दोनों लखीसराय जिला के नारायणपुर रामगढ़ चौक का रहने वाला बताया जाता है़ स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनो घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया़ पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे मे कर मामले की छानबीन कर रही है़
अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक, उप चालक जख्मी
अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक, उप चालक जख्मी चंद्रमंडीह. चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर बामदह मोड़ के समीप अनियंत्रित एक ट्रक वाहन के पेड़ से जा टकरा जाने से चालक और उपचालक दोनो गंभीर रुप से जख्मी हो गया़ जानकारी के अनुसार बीआर 53- 6438 नम्बर की ट्रक वाहन देवघर से माल अनलोड कर वापस […]
