बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर्स फोरम का राज्य सम्मेलन शुरू

लखीसराय : बिहार स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड पेंसनर्स फोरम का आठवां राज्य सम्मेलन विद्युत आपूर्ति कार्यालय अवर प्रमंडल लखीसराय के राजेश्वर प्रसाद सिन्हा हॉल में शनिवार को शुरू हुआ. दो दिवसीय सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन फोरम के राज्याध्यक्ष सह ट्रेड यूनियन के महामंत्री चक्रधर प्रसाद सिंह ने यूनियन का झंडा फहराकर किया. मौके पर उन्होंने कहा […]

लखीसराय : बिहार स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड पेंसनर्स फोरम का आठवां राज्य सम्मेलन विद्युत आपूर्ति कार्यालय अवर प्रमंडल लखीसराय के राजेश्वर प्रसाद सिन्हा हॉल में शनिवार को शुरू हुआ. दो दिवसीय सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन फोरम के राज्याध्यक्ष सह ट्रेड यूनियन के महामंत्री चक्रधर प्रसाद सिंह ने यूनियन का झंडा फहराकर किया.

मौके पर उन्होंने कहा कि पावर कंपनी में पेशनरों की संख्या 26 हजार हो गयी है. 1991 में जब भारत सरकार ने नयी नीतियों को लागू किया तब उसमें सारी नीति बाजार तय करता था. सरकार सोचती थी कि कामगार अनुपयोगी है. सरकार ने पेंशनरों को अनुपयोगी बताते हुए पेंशन समाप्त करने की योजना बना डाली.

2004 से अटल बिहारी वाजपेयी ने घोषणा की कि जो सेवानिवृत होंगे उन्हें पेंशन का लाभ नही मिलेगा. जब यूनियन को पता चला कि सरकार बुजुर्गों के साथ अन्याय कर रही हैं. तभी से पेंशनरों का यूनियन बना. उसी में बिहार इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड पेंशनर फोरम का गठन हुआ. तब से यह संगठन पेशनरों के हक की हिफाजत कर रही है.

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड यूनियन के अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, यूनियन के साथी डीपी यादव, कपिलदेव यादव, मो सलीम, गंगा सिंह, उदय, चंद्रदीप प्रसाद सिंह, पचकौरी पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, एटक सह खेत मजदूर यूनियन नेता प्रमोद शर्मा, महावीर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >