बीपीएल कार्ड का वितरण फोटो 9(कार्ड वितरण करते बीडीओ राजीव रंजन व एमओ आनंद सिंह चौधरी)चकाई. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजीव रंजन तथा एमओ आनंद सिंह चौधरी द्वारा बी पीएल कार्ड से वंचित लाभुकों के बीच कार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर चकाई बाजार निवासी अंजना देवी, किरण देवी सहित नवाडीह सिल्फरी पंचायत के पंचायत समिती सदस्य मनोरंजन पांडेय के समक्ष दर्जनों लाभुकों के बीच कार्ड वितरित किया गया. इस बाबत पूछे जाने पर एमओ ने बताया कि दावा-आपत्ति का फार्म लाभूकों द्वारा भर कर जमा करने के बाद पहले बार 1166 बीपीएल राशन कार्ड आया था. जिसे पूर्व में ही बांटा जा चुका है. पुन: 3 हजार 21 कार्ड आया है. जिसका आज से वितरण प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि बोंगी पंचायत हेतु 190,बरमोरिया 6,पोझा 212,परांची 165,रामचन्द्रडीह 107,चकाई 249, बामदह 124, चौफला 24, ढाढ़ी 22, चन्द्रमंडीह 107,डढ़वा 89,माधोपुर 142, कल्याणपुर 90,रामसिंगडीह 91,माधोपुर 142, कल्याणपुर 90, घुटवे 245,नावाडीह सिल्फरी 83,कियाजोरी 157,पेटारपहाड़ी 322,फरैताडीह 71,सरौन 178,गजही 132, नौवाडीह 97 तथा दुलमपुर पंचायत के 113 बी पी एल लाभुकों का राशन कार्ड आया है. जिसका वितरण पंचायत सचिव तथा टोला सेवक द्वारा पंचायतों में लाभुक के घर-घर जाकर पांच दिसंबर तक करना है.बताते चले कि प्रखंड में बीपीएल कार्ड से वंचित लगभग 40 हजार लाभुकों ने पूर्व में दावा-आपत्ति का फार्म भरकर प्रखंड में जमा किया था. जिसमें अब तक दो किस्त में कु ल 4 हजार 187 कार्ड लाभुकों का बनकर आया है. जो वितरित किया जा रहा है.
बीपीएल कार्ड का वितरण
बीपीएल कार्ड का वितरण फोटो 9(कार्ड वितरण करते बीडीओ राजीव रंजन व एमओ आनंद सिंह चौधरी)चकाई. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजीव रंजन तथा एमओ आनंद सिंह चौधरी द्वारा बी पीएल कार्ड से वंचित लाभुकों के बीच कार्ड वितरण किया गया. इस मौके पर चकाई बाजार निवासी अंजना देवी, किरण देवी सहित नवाडीह सिल्फरी पंचायत के […]
