कंप्यूटर प्रयोगशाला का ताला तोड़ कर चोरी

कंप्यूटर प्रयोगशाला का ताला तोड़ कर चोरी फोटो : 5(जांच करती पुलिस) जमुई . स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के कंप्यूटर प्रयोगशाला का ताला तोड़ कर शुक्रवार को देर रात्रि तीन सीपीयू और 9 यूपीएस चुरा लिया. इस बाबत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मो खालिद हुसैन ने बताया कि शनिवार को मैं […]

कंप्यूटर प्रयोगशाला का ताला तोड़ कर चोरी फोटो : 5(जांच करती पुलिस) जमुई . स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के कंप्यूटर प्रयोगशाला का ताला तोड़ कर शुक्रवार को देर रात्रि तीन सीपीयू और 9 यूपीएस चुरा लिया. इस बाबत जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मो खालिद हुसैन ने बताया कि शनिवार को मैं विद्यालय पहुंचा तो कर्मियों ने बताया कि कंप्यूटर प्रयोगशाला का ताला टूटा हुआ है और प्रयोगशाला से यूपीएस और सीपीयू भी गायब है. मैंने कंप्यूटर प्रयोगशाला पहुंच कर देखा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त था. आनन फानन में इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाना को दी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >