एसपी ने लिया कुंडघाट का जायजा सिकंदरा . जन्मस्थान से मूर्ति चोरी की घटना के बाद से पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है. सिकंदरा से गुजरने वाले वाहनों की सघन तालाशी ली जा रही है. वहीं जन्मस्थान जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. शनिवार सुबह से ही पुलिस कुंडघाट के समीप मुस्तैद हो गयी. अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, एएसआइ शैलेंद्र राय समेत सैप के जवान कुंडघाट के चौकस नजर आ रहे थे. इस दौरान आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत व एसडीपीओ नेसार अहमद शाह ने भी कुंडघाट पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. वहीं पुलिस पदाधिकारियों को कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया.
एसपी ने लिया कुंडघाट का जायजा
एसपी ने लिया कुंडघाट का जायजा सिकंदरा . जन्मस्थान से मूर्ति चोरी की घटना के बाद से पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है. सिकंदरा से गुजरने वाले वाहनों की सघन तालाशी ली जा रही है. वहीं जन्मस्थान जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गयी है. शनिवार […]
