झाझा केंद्रीय विद्यालय का जल्द होगा विकास : भी राज गोपाल फोटो 2(निरीक्षण करते सहायक आयुक्त भी राजगोपाल)झाझा . एक अच्छा विद्यालय मिला है़ इसमें मिडिया कर्मी, रेल यूनियन नेता, स्थानीय नेता के अलावा कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा है. केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारी इसके विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है़ जल्द ही इस विद्यालय के विकास में तेजी आयेगी़ उक्त बातें के वी एस के सहायक आयुक्त भी राजगोपाल ने शनिवार को झाझा केंद्रीय विद्यालय निरीक्षण के दौरान कहा़ इस दौरान उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण से लेकर नियमित शिक्षकों की पोस्टिंग तक की मुक्कमल व्यवस्था कर दिया गया है़ सहायक कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के तेजी से विकास के लिए अब 14 सदस्य कमेटी का निर्माण किया जाना है़ इसी कमेटी को स्कूल की विकास गति को देखना है़ उन्होंने कहा की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी का निर्माण, स्थायी कमेटी का निर्माण कराकर दिल्ली की केंद्रीय कमेटी को भेजा जायेगा़ जहां से फाइनल रिपोर्ट आने के बाद भवन निर्माण के कार्यों में तेजी आयेगी़ साथ ही बताया की रेलवे व केंद्रीय विद्यालय संगठन के बीच कुछ औपचारिकता अभी भी बांकी है़ जिसे पूरा करने के बाद ही विकास में तेजी आयेगी. मौके पर मौजूद मोकामा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र पाल ने बताया कि अभी वर्ग 1 में35,2में 35,3में 42, 4में 35 एवं वर्ग 5 में 37 छात्र छात्रा अध्ययनरत है़ अनेवाले दिनों में विद्यालय का विकास तेजी से होगा. मौके पर प्रभारी प्राचार्य मोहरपाल सेन, विभूति प्रसाद समेत कई शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे़
झाझा केंद्रीय वद्यिालय का जल्द होगा विकास : भी राज गोपाल
झाझा केंद्रीय विद्यालय का जल्द होगा विकास : भी राज गोपाल फोटो 2(निरीक्षण करते सहायक आयुक्त भी राजगोपाल)झाझा . एक अच्छा विद्यालय मिला है़ इसमें मिडिया कर्मी, रेल यूनियन नेता, स्थानीय नेता के अलावा कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा है. केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारी इसके विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है़ […]
