किसानों को दिया गया रबी फसल की जानकारी प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजनसोनो. प्रखंड के किसानों को रबी फसल के बारे में विशेष जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड के किसान भवन में कृषि विभाग द्वारा रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी ने किया़ मौके पर मौजूद किसानो को संबोधित करते हुए प्रमुख ने कहा कि किसानो के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार के कदम उठाए गए है़ इन प्रयासों का आप किसान अवश्य फायदा उठाएं और अपने खेतो की पैदावार बढ़ाये़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री शर्मा ने किसानो के लिए सरकार की तमाम योजनाओं पर प्रकाश डाला़ उन्होंने किसानो को मिलने वाले अनुदान के संदर्भ में जानकारी दिया़ कृषि वैज्ञानिक ने जीरो टिलेज विधि सर खेती के फायदे व विधि के बारे में किसानो को बताया़ कार्यक्रम में आत्मा के अध्यक्ष तूफानी साव, कृषि वैज्ञानिक राजेश कुमार पंडित,सेवेंद्र कुमार,श्रीराम सुमन, सोनी कुमार,ब्रजेश कुमार, प्रगतिशील किसान गोवर्धन मंडल, गड्डु राय, विजय सिंह, बंगाली यादव,महेंद्र यादव के अलावे तमाम किसान सलाहकार मौजूद थे़
किसानों को दिया गया रबी फसल की जानकारी
किसानों को दिया गया रबी फसल की जानकारी प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला का हुआ आयोजनसोनो. प्रखंड के किसानों को रबी फसल के बारे में विशेष जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड के किसान भवन में कृषि विभाग द्वारा रबी कर्मशाला का आयोजन किया गया़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में […]
