अलग-अलग वाहन दुर्घटना में चार घायल घायल

अलग-अलग वाहन दुर्घटना में चार घायल घायल लखीसराय. अलग-अलग दो वाहनों के पलटने से उस पर सवार तीन लोगों की घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के शर्मा से आगे बालू साइट पर ट्रैक्टर असंतुलित हो जाने से उस पर सवार कन्हैया कुमार व रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल […]

अलग-अलग वाहन दुर्घटना में चार घायल घायल लखीसराय. अलग-अलग दो वाहनों के पलटने से उस पर सवार तीन लोगों की घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के शर्मा से आगे बालू साइट पर ट्रैक्टर असंतुलित हो जाने से उस पर सवार कन्हैया कुमार व रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. नदी में ट्रैक्टर पर बालू लादने के बाद दोनों युवक उसके इंजन के ऊपर चढ़ कर ट्रैक्टर को ढलान पर चढ़ रहा था. इसी दौरान इंजन पलट गया जिससे युवक के सिर व पेट में गंभीर चोट आयी. स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. रामगढ़ थाना पुलिस ने घायल का फर्द बयान लिया. इधर टाउन थाना क्षेत्र में गढ़ी विशनपुर के समीप सड़क हादसे में दो लोग जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >