पत्नी को पिटाई करने पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्जमेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में शुक्रवार की दोपहर सुरेश राम के पुत्र मंटू राम ने अपनी पत्नी को पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए पीएचसी सूर्यगढ़ा में भरती कराया गया. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर स्थानीय थाना में पति के खिलाफ शराब पीकर पत्नी के साथ गाली-गलौज करने व मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़िता ने बताया कि उसे दो बच्चे हैं. जिसके परवरिश की चिंता उसके पति को नहीं है. वह रोज शराब पीता है व गाली-गलौज व मारपीट करते रहता है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन करने पर आरोपी पति दोषी पाया गया है. उसे जेल भेजा जा रहा है.धनकटनी में महिलाएं हैं आगेमेदनीचौकी. प्रखंड के धरहर इलाके में धनकटनी का कार्य चालू है. धान रोपनी की तरह धान कटनी में भी महिलाओं का दबदबा कायम है. खेती में महिलाएं अब पुरुष से पीछे नहीं रही. खेती का आधा कारोबार इसी आधी आबादी के बल पर टिका है. बड़े किसान तो धानकटनी में हार्वेस्टर मशीन का इस्तेमाल करते हैं. जबकि मंझले व सीमांत किसान आज भी परंपरागत खेती के भरोसे काम चला रहे हैं. महिलाएं सुबह घर का काम निबटाने के बाद हंसुआ लेकर खेतों में उतर जाती है. कई परिवारों में तो ये महिलाएं पुरुषों से ज्यादा ही कमा लेती हैं व आर्थिक रूप ये घर को खींच रही है.पूर्ण शराबबंदी की मांगमेदनीचौकी. बिहार में शराबबंदी की घोषणा का पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने स्वागत किया है. उन्होंने पूर्ण रूपेण शराबबंदी की मांग की. श्री कुमार ने केरल की तरह नहीं बल्कि गुजरात की तरह पूर्ण शराबबंदी की मांग सरकार से की है. इसके अलावा अवैध शराब पर कार्रवाई करने की मांग भी की.हर रोज जाम बन रही जंजाल * जाम से लोग परेशान, प्रशासन लाचारफोटो-19चित्र परिचय:सड़क पर लगी वाहनों की कतारफोटो-20चित्र परिचय-सड़क पर सब्जी बेचती महिला प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा/मेदनीचौकीसूर्यगढ़ा बाजार में जाम लोगों को परेशान किये हुए हैं. आये दिन जब तब एसबीआइ बैंक की शाखा से विश्वकर्मा मंदिर तक जाम लगा रहता है. जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. देर तक वाहन रूके रहते हैं व रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते हैं. इसक मुख्य कारण बाजार में बेतरतीब ढंग से लगे वाहन हैं. फुटपाथ का अतिक्रमण हो चुका है. मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर सब्जी आदि की खरीद बिक्री की जाती है. बहुतायत संख्या में जहां तहां बाइक लगी रहती है. ऑटो, रिक्शा, जीप, ट्रक आदि के खड़े रहने से पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानी होती है. सरकारी बस पड़ाव में भी बस लगाने की जगह नहीं बचती है. बाजार में न तो वाहन पार्किंग की व्यवस्था है, न ही सब्जी मंडी व मछली मंडी की व्यवस्था की गयी है. एनएच 80 के किनारे पब्लिक हाइस्कूल के समीप गंदगी का अंबार लगा हुआ है. गंदे कचरे के बदबू से स्कूली छात्र-छात्रा नाक बंद कर स्कूल जाने को विवश हैं.जल कलश यात्रा के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियानफोटो-16चित्र परिचय:जल कलश शोभा यात्रा में शामिल लोगफोटो-17चित्र परिचय:जल कलश लिए महिलायें प्रतिनिधि, चाननप्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र संग्रामपुर पंचायत के आदिवासी बाहुल्य गांव कछुआ में कृषि भूमि संरक्षण विभाग लखीसराय के द्वारा समेकित जल छाजन, प्रबंध कार्यक्रम आइडब्ल्यूएमपी के तहत जल कलश यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें 40 महिला व 40 पुरुषों ने हिस्सा लिया. अभियान में गांव के घरों से जल भर कर हाल में लगाये गये पौधों में पानी डाला गया व उसकी रक्षा करने की कसम खायी गयी. अभियान में हिस्सा लेने वाले महिला व पुरुष को नया अंग वस्त्र दिया गया. मौके पर उपनिदेशक कैलाश नाथ ने बताया कि विभागीय कार्यों में रुचि रखने वाले महिला व पुरुष को नया साड़ी व टी शर्ट एवं टोपी प्रदान की गयी. उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा वैसे जगहों को चिह्नित किया गया जहां से अधिक से अधिक किसानों को सुविधा मिल सके. इसके तहत बारिश जल को चैक डैम, आहर व तालाब बना कर पानी को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है. श्री नाथ ने कहा कि इस तरह का कार्य होने से जो किसान पानी के अभाव में फसल नहीं उपजा पाते हैं वह भी फसल का उत्पादन कर अपना व समाज का विकास कर सकते हैं. अभियंता मुकेश कुमार ने कहा कि विभाग किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचा कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है. वित्तीय विशेषज्ञ पुरूषोत्तम साह ने कहा कि विभाग के पास पैसे की कमी नहीं है. पेड़, पौधा व जल हमारे लिए जरूरी है. इसे हर हाल में बचाना हमारा अधिकार है. इस कार्य को लेकर प्राथमिक विद्यालय जंगल टोला एवं महादलित टोला के स्त्री पुरूष जल कलश यात्रा में हिस्सा लिया. पद प्रदर्शक संस्था के सचिव वंगा बाद के बमेंद्र सिंह, आरती कुमारी, त्रिलोकी यादव, कृष्णा यादव, कपिल यादव, ब्रह्मदेव किस्कू, मुखिया जगदेव बिंद, उपेंद्र यादव, सुरेश कोड़ा, अरविंद कोड़ा, सुधीर कोड़ा, कैलू कोड़ा, निरंजन कोड़ा, माकेश्वर कोड़ा, उपेंद्र कोड़ा, पप्पू कोड़ा, नंदकेश्वर कोड़ा, कार्तिक कोड़ा, सुखदेव कोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.स्कूलों में नहीं हो सकी एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्थासूर्यगढ़ा. मध्याह्न भोजन योजना बिहार के निदेशक पटना के द्वारा अपने कार्यालय पत्रांक 257/011 के आलोक में ज्ञापांक 1161 दिनांक 21 अगस्त 2015 के तहत सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम को पत्र उपलब्ध कराये जाने के बावजूद भी स्कूलों में एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्था चालू नहीं हो सकी है. लगभग तीन महीने बीत जाने के बाद भी आज तक स्कूलों में एमडीएम बनाने में परंपरागत तरीके लकड़ी, कोयला व केरोसिन का उपयोग किया जाता है. जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इसके अलावा जाड़े व बरसात के दिनों में जलावन की कमी के कारण एमडीएम बनाने का कार्य बाधित होने की संभावना बनी रहती है. पर्यावरण पर प्रतिकूल असर को लेकर प्रखंड के सभी शिक्षांचल स्थित प्राथमिक व मध्य विद्यालय में एलपीजी आधारित कुकिंग व्यवस्था करने की बात कही गयी थी. इस बाबत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम विजय मिश्रा ने बताया कि प्रखंड के 13 स्कूलों को प्रति स्कूल 4200 रुपया एलपीजी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इसके अलावा जिला स्तर पर चिह्नित कुल 40 मध्य विद्यालयों को राशि उपलब्ध करा दिया गया है. दफादार चौकीदार पंचायत की बैठक संपन्नलखीसराय. शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत की लखीसराय इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष राम विलास पासवान की अध्यक्षता में संपन्न की गयी0. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य सचिव डा संत सिंह ने कहा कि स्वैच्छिक सेवा निवृति के आश्रितों की बहाली, अनुकंपा चौकीदारों की बहाली व मैट्रिक उत्तीर्ण दफादार चौकीदारों को समूह ग में प्रोन्नति की मांग सरकार से की गयी है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक एक भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वालों के आश्रितों की बहाली नहीं हो पायी है. अनुकंपा के आठ मामले लंबित हैं. समूह ग में प्रोन्नति हेतु राज्य सरकार से तीन आदेश निर्गत किये गये लेकिन आज तक इस पर कार्रवाई नहीं हो सकी है. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी छह दिसंबर को पोलो मैदान मुंगेर में डाॅ आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मिल कर पंचायत के मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर हरिहर पासवान, मो अमीन, महेंद्र सिंह, बलराम पासवान,योगेश कुमार, शालीग्राम पासवान, बच्चू पासवान, विष्णुधारी पासवान, उचित पासवान, संजय पासवान, मुकेश पासवान, नंद किशोर पासवान, राजन पासवान आदि उपस्थित थे.
पत्नी को पिटाई करने पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पत्नी को पिटाई करने पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्जमेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में शुक्रवार की दोपहर सुरेश राम के पुत्र मंटू राम ने अपनी पत्नी को पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए पीएचसी सूर्यगढ़ा में भरती कराया गया. इस संबंध में पीड़िता के […]
