लक्ष्मीपुर : प्रखंड मुख्यालय में गुरूवार को शिविर का आयोजन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मुर्मू की देखरेख में ट्राइ साइकिल का वितरण किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि ट्राइ साइकिल का वितरण मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तिकरण योजना (संबल) के तहत लोगों को दिया गया.
इस योजना के तहत 40 प्रतिशत या उससे ऊपर जरूरतमंद विकलांग व्यक्तियों को छात्रवृत्ति, आवश्यक कृत्रिम अंग एवं विशेष उपकरण शिक्षा एवं स्वरोजगार ऋण प्रमाणीकरण दिया जाता है. इस योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति की उम्र 14 वर्ष से अधिक और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग होना चाहिए तथा वार्षिक आय एक लाख तक होना चाहिए.मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद सिंह,गौरा मुखिया महेश तांती,हरला मुखिया सुरेश पासवान आदि मौजूद थे.
