नहीं थम रही वाहनों में ओवर लोडिंग

नहीं थम रही वाहनों में ओवर लोडिंग फोटो संख्या-16-ओवर लोड वाहनप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाएनएच 80 सहित विभिन्न सड़कों पर यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग थमने का नाम नहीं ले रहा. छतों पर यात्री को बैठा कर यात्री वाहन खुलेआम सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन के द्वारा वाहनों में ओवर लोडिंग को रोकने की कोई […]

नहीं थम रही वाहनों में ओवर लोडिंग फोटो संख्या-16-ओवर लोड वाहनप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ाएनएच 80 सहित विभिन्न सड़कों पर यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग थमने का नाम नहीं ले रहा. छतों पर यात्री को बैठा कर यात्री वाहन खुलेआम सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन के द्वारा वाहनों में ओवर लोडिंग को रोकने की कोई पहल नहीं की जा रही है. इससे आये दिन सड़क हादसा होता रहता है. परिवहन विभाग के द्वारा भी लगातार वाहनों के खिलाफ जांच अभियान नहीं चलाया जा रहा. वाहनों में फिटनेस का भी अभाव रहता है, बावजूद इसके वाहन पर ओवर लोडिंग करने से दुर्घटना की अशंका बनी रहती है. जिला प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद ओवर लोडिंग पर रोक नही लग पा रही है. प्रखंड के विभिन्न सड़कों पर लोग वाहन में लटक कर यात्रा करते देखे जाते हैं जो जिला प्रशासन को चिढ़ाता प्रतीत होता है. जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी के आदेश पर वाहनों की जांच लगायी जाती है जिसे एक या दो दिनों के बाद बंद कर दिये जाते हैं. पुन: वाहनों की मनमानी शुरू हो जाती है. क्या कहते हैं डीटीओइस संबंध में डीटीओ मुकेश कुमार ने बताया कि वाहनों की जांच की जा रही है. इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को रसीद निर्गत किया गया है. जिसकी चालान काटने के बाद जुर्माना की राशि वसूली जाती है.ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ जल्द ही सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >