अवर अभियंता संघ का चुनाव संपन्न

अवर अभियंता संघ का चुनाव संपन्न जमुई. जिला मुख्यालय स्थित सिंचाई भवन में अवर अभियंता संघ के सदस्यों की एक बैठक हुई. बैठक में संगठन के अलग-अलग पदाधिकारियों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए ई. ओम प्रकाश यादव,उपाध्यक्ष के लिए ई. बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह,सचिव के लिए ई. अखिलेश कुमार […]

अवर अभियंता संघ का चुनाव संपन्न जमुई. जिला मुख्यालय स्थित सिंचाई भवन में अवर अभियंता संघ के सदस्यों की एक बैठक हुई. बैठक में संगठन के अलग-अलग पदाधिकारियों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव किया गया. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए ई. ओम प्रकाश यादव,उपाध्यक्ष के लिए ई. बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह,सचिव के लिए ई. अखिलेश कुमार सिंह सह सचिव ई. दीनानाथ मंडल,कोषाध्यक्ष ई. इंद्रदेव पंडित का चयन सदस्यों ने किया. चुनाव के उपरांत एक कार्यकारिणी कमिटि का भी गठन किया गया. जिसके सदस्य ई. तारकेश्वर प्रसाद,ई. चंद्रप्रताप पाठक,ई. अख्तर हुसैन,ई. जयलाल प्रसाद,ई. निजामुद्दीन,ई. अजय कुमार सिंह होंगे. वहीं दो पार्षदों का भी चयन किया गया. जो कि ई. कपिलदेव प्रसाद और कलिम उल्लाह है. उक्त आशय की जानकारी नवनियुक्त सचिव ई. अखिलेश कुमार सिंह ने दी. मौके पर चुनाव पदाधिकारी के रुप में शाखा सचिव ई. घनश्याम सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >