प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फोटो : 3(संबोधित करते प्रखंड कृषि पदाधिकारी हारूण रसीद व अन्य)जमुई . सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विनित कुमार की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि धान व गेहूं एक मुख्य फसल चक्र है. परंपरागत विधि से खेती काफी महंगी होती चली जा रही है. इसलिए यह आवश्यक है कि किसान जीरो टिलेज मशीन से बुआई करें, ताकि कम लागत में अधिक उपज प्राप्त कर सकें. इस मशीन के द्वारा गेहूं की बुआई बिना जुताई की भी की जा सकती है. पारंपरिक विधि से गेहूं की बुआई करने के लिए पांच से छह बार खेत की जुताई करने पड़ती है. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि जीरो टिलेज विधि से गेहूं की बुआई करने समय और पूंजी दोनों की बचत होती है. सभी प्रकार की मिट्टी में जीरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई लाभदायक है. इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी कंचन कुमार,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विजयेंद्र कुमार सिंह,प्रखंड कृषि पदाधिकारी हारूण रसीद,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रंजीत कुमार,प्रखंड समन्वयक धर्मेंद्र कुमार,सिम्मी सिन्हा,कौशल कुमार,राकेश कुमार,आत्मा अध्यक्षा अरूणा देवी,किसान सलाहकार केशव कुमार,रवि कुमार,विक्रम कुमार,रंजय कुमार,राजेश कुमार,मुकुल कुमार,रविंद्र कुमार आदि मौजूद थे. गिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में प्रखंड कृषि विभाग द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह, प्रगतिशील कृषक अभय कुमार सिंह, उपप्रमुख साकेंद्र कुमार साव द्वारा दीप प्रज्वलित कर रबी महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के कृषकों को आयोजित रबी महोत्सव में रबी फसल गेहूं, चना, मटर, मसूर की बुआई, उनके संरक्षण, खाद्य उर्वरक, उन्नत प्रभेदों, खरपतरवार नियंत्रण व खेती के कई अत्याधुनिक विधियों की विधिवत जानकारी दी गयी. इस अवसर पर कार्यशाला में मौजूद जिले से आये कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा गेहूं फसल की बुआई के लिये जीरो टिलेज से खेती करने की सलाह कृषकों को दी गयी. कार्यशाला के दौरान कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह ने विभिन्न पंचायतों से आये महोत्सव में भाग ले रहे कृषकों को जीरो टिलेज विधि से खेती कर कम लागत में अधिकाधिक पैदावार करने के गुर सिखाये वहीं कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद ने कहा कि जीरो टिलेज खेती करने की सरल तकनीक है. इस तकनीक से कृषक धान की कटनी उपरांत खेतों की जुताई कर जीरो टिलेज मशीन से गेहूं बुआई कर अप्रत्याशित लाभ गेहूं के क्षेत्र में अर्जित कर सकते है. वहीं कार्यशाला में मौजूद प्रखंड कृषि समन्वयक अवध बिहारी ने प्रखंड के कृषकों से कहा कि आप कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह से कृषि हित में मिले जानकारियों पर अमल कर कृषि के क्षेत्र में बेहतर मुकाम स्थापित कर सकते है. इस मौके पर प्रखंड उप प्रमुख सकेंद्र कुमार साव, प्रगतिशील कृषक अभय कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी पुष्पेंद्र नाथ पांडेय, लेखापाल राहुल बक्सी, पंचायत तकनीकी सहायक सूरज कुमार के अलावे कृषक पप्पू साव, कामेश्वर सिंह, नीरज सिंह, सरयुग यादव, रामनरेश यादव, भोला सिंह, कुरो सिंह, अशोक सिंह, उपेन्द्र यादव, कपिलदेव रविदास के अलावे दर्जनों कृषक मौजूद थे.
प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशक्षिण शिविर का आयोजन
प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन फोटो : 3(संबोधित करते प्रखंड कृषि पदाधिकारी हारूण रसीद व अन्य)जमुई . सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी विनित कुमार की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए […]
