गिद्धौर के कोल्हुआ में क्रॉप कटिंग कर धान पैदावार का किया गया आकलन धान क्रॉप कटिंग से पैदावार का किया गया आकलनप्रति हेक्टेयर 78़ 5 क्विंटल धान उपज का आया परिणामअधिक पैदावार से किसानों में हर्षफोटो 4(क्रॉप कटिंग कराते कृषि वैज्ञानिक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी)गिद्धौर . प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया ग्राम स्थित बहियार में प्रखंड कृषि विभाग द्वारा धान उपज के लिए खेतों में श्री विधि तकनीक से लगाये गये धान के उन्नत प्रभेदों की क्रॉप कटिंग करवाकर पैदावर का आकलन किया गया. इस दौरान कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह व प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद यादव ने जानकारी देते बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया ग्राम के कृषक कामेश्वर सिंह को उक्त उन्नत प्रभेदों के धान की खेती के लिए कृषि विभाग द्वारा बीज उपलब्ध कराया गया था. जिसकी मंगलवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा उपज के आकलन को ले कर खेत में क्रॉप कटिंग कराई गयी. जिसमें प्राप्त परिणाम ने कृषक को अचंभित कर दिया है. उन्होंने बताया कि कम वर्षा अनुपात में इस तरह के किस्म के प्रभेद 130 से 135 दिनों में तैयार हो जाता है. आकलन के दौरान परिणाम स्वरूप 5/5 मीटर के अंतराल में खेतों में कराये गये क्रॉप कटिंग में प्रति हेक्टेयर 78़ 5 क्विंटल उपज का परिणाम पाया गया है,जो आश्चर्य जनक है. प्रखंड कृषि समन्वयक अवध बिहारी ने मौजूद कृषकों से कहा कि अगले वर्ष में भी इन प्रभेदों के धान की पैदावार कर आशातित लाभ अर्जित कर सकते है. साथ ही बताया कि इन प्रभेदों के धान फसल की उपज®में खर्च भी कम होता है.मौके पर उपस्थित कृषक धान अच्छी उपज को लेकर काफी उत्साहित दिखे. इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद, कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह, समन्वयक अवध बिहारी, किसान धनुक धारी मंडल के अलावे कई कृषक मौजूद थे.
गद्धिौर के कोल्हुआ में क्रॉप कटिंग कर धान पैदावार का किया गया आकलन
गिद्धौर के कोल्हुआ में क्रॉप कटिंग कर धान पैदावार का किया गया आकलन धान क्रॉप कटिंग से पैदावार का किया गया आकलनप्रति हेक्टेयर 78़ 5 क्विंटल धान उपज का आया परिणामअधिक पैदावार से किसानों में हर्षफोटो 4(क्रॉप कटिंग कराते कृषि वैज्ञानिक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी)गिद्धौर . प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के सिमरिया ग्राम स्थित बहियार […]
