लखीसराय : जिला संगठन के तत्वावधान में श्री सत्य साईं बाबा का 90वां जन्मोत्सव मनाया गया. इसके तहत प्रात: नगर संकीर्तन किया गया. भजन केंद्र में ओंकारम, सुप्रभातम तथा वैदिक पद्धति से साईं भगवान की आराधना की गयी. अपराह्न बाद दो घंटों का भजन एवं साईं चर्चा की गयी. वलीपुर निवासी वक्ता परशुराम शर्मा ने राम कथा का वाचन किया.
वहीं संयोजक श्री सिंह ने श्रीमद् भागवत के कपिल भगवान का प्रसंग सुनाया. जिला युवा संयोजक उदय शंकर वर्मा ने साईं संदेश सबसे प्रेम सबकी सेवा विषय पर प्रकाश डाला. इसके अलावा अभयपुर निवासी अनूप जी ने सेवा साधना की चर्चा की.
कार्यक्रम में बिहार झारखंड के सेवा समन्वयक उमा बाबू ने साईं अवतार की सार्थकता पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए संसार मानवता कल्याण के लिए बाबा के उपदेश का वाचन किया. इसमें कहा गया कि जाति केवल एक है मानवता की, धर्म केवल एक है प्यार का ,भाषा केवल एक है हृदय की तथा ईश्वर केवल एक है जो सर्वत्र विराजमान है. जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने सबों का सम्मान किया.
बाद में नारायण सेवा की गयी. उन्हें भोजन व वस्त्र दिया गया. मौके पर जिला के दर्जनों गांवों से सत्य साईं भक्त उपस्थित थे.एमडीएम अनुश्रवण समिति की बैठकलखीसराय. जिले के पिपरिया प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड प्रमुख रवि रंजन कुमार उर्फ टनटन की अध्यक्षता में एमडीएम अनुश्रवण समिति की बैठक हुई .
बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में व्यवस्थित तरीके से एमडीएम संचालन करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ पिपरिया ने कहा जिस विद्यालय में राशि या चावल उपलब्ध नहीं हैं. उस विद्यालय में अबिलंव चावल या राशि की उपलब्धता सुनिश्चित कर एमडीएम सुचारु रूप से चालू कराया जाय.
सभी बीआरपी को एमडीएम की नियमित जांच कर साप्ताहिक प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद विमल आदि उपस्थित थे.
