स्वास्थ्य जांच टीम पहुंची हरखाड़

स्वास्थ्य जांच टीम पहुंची हरखाड़ खैरा . प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हरखाड़ पंचायत में मलेरिया फैलने की खबर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर रही है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी टीएन प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान दीपाकरहर निवासी जगदीश राणा, भतनी […]

स्वास्थ्य जांच टीम पहुंची हरखाड़ खैरा . प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित हरखाड़ पंचायत में मलेरिया फैलने की खबर मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर रही है. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी टीएन प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान दीपाकरहर निवासी जगदीश राणा, भतनी देवी,ऊषा देवी,गंगोत्री देवी मलेरिया के लक्षण पाये गये हैं. जिसका इलाज करवाया जा रहा है. स्वास्थ्य टीम के द्वारा गांव के 141 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया है. वहीं मंगलवार को फोगिग मशीन का उपयोग किया जायेगा.उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को कई दिनों से बुखार हो तो इसका तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराये तथा इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >