दुर्घटना में घायल छात्र की मौत, ग्रामीण पुलिस में झड़प

दुर्घटना में घायल छात्र की मौत, ग्रामीण पुलिस में झड़प चकाई. बीते रविवार को चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के सगदनीडीह मोड़ पर हुए सड़क दुर्घटना में घायल छात्र नंदन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसकी खबर सुनते ही ग्रामीणों ने सगदनीडीह मोड़ को अवरुद्ध कर विरोध प्रकट करने लगा. इसकी सूचना पाते ही […]

दुर्घटना में घायल छात्र की मौत, ग्रामीण पुलिस में झड़प चकाई. बीते रविवार को चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के सगदनीडीह मोड़ पर हुए सड़क दुर्घटना में घायल छात्र नंदन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसकी खबर सुनते ही ग्रामीणों ने सगदनीडीह मोड़ को अवरुद्ध कर विरोध प्रकट करने लगा. इसकी सूचना पाते ही चन्द्रमंडीह पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों ने घटना स्थल पर जाकर लोगो तथा मृतक के परिजनोें को समझा बुझाकर जाम तोड़वाने का प्रयास किया़ इस दौरान ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच कहा सुनी होने पर पुलिस जवानों ने ग्रामीणों की पिटाई कर दी़ पिटाई के उपरांत ग्रामीणों की भीड़ और आक्रोशित हो गयी और पुलिस पर पथराव कर दिया तब पुलिस को पीछे हटना पड़ा़ मौके पर पहुंचे चकाई बीडीओ राजीव रंजन ने मशक्क त करक लोगों को समझा कर शांत किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तुरंत मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रूपये का चेक भी दिया. पुलिस उसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >