लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन फोटो : 6(बच्चों को संबोधित करते समाजसेवी ई.आईपी गुप्ता) प्रतिनिधि, जमुई नगर परिषद क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय खैरमा के प्रांगण में रविवार को सरयुग बाबू जनरल स्टडी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस बाबत जानकारी देते हुए समाजसेवी आइपी गुप्ता ने बताया कि जब हमलोग पढ़ते थे तो इस तरह का मंच उपलब्ध नहीं था. सिर्फ सरकारी नामांकन या छात्रवृत्ति प्रतियोगिता सरकार के द्वारा किया जाता था. जिसमें सभी छात्र भाग नहीं ले पाते थे. इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करना. साथ ही बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा जमुई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर किया जायेगा. जिसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले को लैपटॉप,टेबलेट तथा साइकिल दी जायेगी. शेष सभी प्रतियोगियों को एक -एक सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा.
लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन फोटो : 6(बच्चों को संबोधित करते समाजसेवी ई.आईपी गुप्ता) प्रतिनिधि, जमुई नगर परिषद क्षेत्र स्थित राजकीय मध्य विद्यालय खैरमा के प्रांगण में रविवार को सरयुग बाबू जनरल स्टडी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस बाबत जानकारी देते हुए समाजसेवी आइपी गुप्ता ने […]
