नवजात शिशु को दवा पिलाकर किया गया पोलियो अभियान का शुभारंभ

नवजात शिशु को दवा पिलाकर किया गया पोलियो अभियान का शुभारंभ 22 से 26 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो चक्र अभियानफोटो 10(अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो की दवा पिलाते प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी)प्रतिनिधि, सोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में रविवार की सुबह प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी ने नवजात शिशु को दो बूंद दवा पिलाकर […]

नवजात शिशु को दवा पिलाकर किया गया पोलियो अभियान का शुभारंभ 22 से 26 नवंबर तक चलेगा पल्स पोलियो चक्र अभियानफोटो 10(अस्पताल में नवजात शिशु को पोलियो की दवा पिलाते प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी)प्रतिनिधि, सोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में रविवार की सुबह प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी ने नवजात शिशु को दो बूंद दवा पिलाकर पल्स पोलियो चक्र अभियान का प्रखंड में शुभारंभ किया़ 22 से 26 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रखंड में 5 वर्ष तक के तकरीबन 25 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी़ रविवार की सुबह से ही सभी टीम दवा लेकर अपने अपने क्षेत्र में पहुंचे और बच्चों को दवा पिलाना शुरू किया़ प्रमुख आलमगीर ने प्रखंड वासियो से अपील करते हुए कहा कि यह खुराक हमारे बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे अवश्य अपने बच्चों को पिलाये़ अभियान के शुभारंभ करने के मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद, चिकित्सक डाॅ चंद्रभूषण, बीएमसी राजेश कुमार, पूनम कुमारी व अन्य कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >