मंत्री बनाये जाने पर किया आभार प्रकट फोटो : 12(समाजसेवी आईपी गुप्ता का फाईल फोटो)जमुई : समाजसेवी आइपी गुप्ता ने जमुई विधायक विजय प्रकाश को नवगठित सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है. समाजसेवी श्री गुप्ता ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री विजय प्रकाश अपने बड़े भाई सह जमुई के धरतीपुत्र जयप्रकाश नारायण यादव के नक्शे कदम पर चलेंगे और उन्हीं की तरह अपना नाम को रोशन करेंगे. साथ ही कहा कि माननीय मंत्री विजय प्रकाश जिला की मूलभूत एवं जटिल समस्याओं से भली भांति परिचित है. हमें पूरा उम्मीद है कि वे बिना समय गंवाये इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे. इसके अलावे श्रम संसाधन विभाग में युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्थापित करने के अलावे लाखों युवाओं को अपने विभाग के माध्यम से रोजगार प्रदान करने का भागीरथी प्रयास भी करेंगे. उन्होंने पुन: आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विजय प्रकाश के नेतृत्व में जमुई के विभिन्न क्षेत्रों का द्रुत गति से चौमुखी विकास होगा और यह जिला बिहार ही नहीं बल्कि देश के मानचित्र पर उनके विभाग के कार्यों के माध्यम से निकट भविष्य में एक बहुत बड़ी पहचान मिल सकेगी. जो आने वाले समय में यहां के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.
मंत्री बनाये जाने पर किया आभार प्रकट
मंत्री बनाये जाने पर किया आभार प्रकट फोटो : 12(समाजसेवी आईपी गुप्ता का फाईल फोटो)जमुई : समाजसेवी आइपी गुप्ता ने जमुई विधायक विजय प्रकाश को नवगठित सरकार में श्रम संसाधन मंत्री बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है. समाजसेवी श्री गुप्ता ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री विजय […]
