ट्रेन की चपेट में आया भैंसा, बड़ी घटना टलीचानन. दानापुर रेल डिवीजन अंतर्गत झाझा-किऊल रेलखंड के वंशीपुर व मननपुर रेलवे स्टेशन के बीच गोहरी गांव के समीप पोल संख्या 410/7-8 के पास डाउन ट्रैक पर आ रही अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक भैंसा आ गया. इससे एक बड़ी घटना की संभावना टली. घटना के बाद ट्रेन के एसी बोगी व उसके पीछे वाली बोगी के बीच का प्रेशर पाइप फट गया. प्रेशर नहीं बन पाने के कारण ट्रेन किसी तरह बलहपुर हॉल्ट तक पहुंची. ट्रेन में भैंसा फंसे होने की बजह से मननपुर स्टेशन तक किसी तरह ट्रेन को लाया गया. वहां भैंसा को काट कर ट्रेन से निकाला गया. झाझा से कैरेज बैगन बुलाकर ट्रेन का प्रेशर पाइप ठीक किया गया. इसके उपरांत ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पायी. मननपुर स्टेशन के उप प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद सुबह 8.27 बजे ट्रेन को चेक कर भेजा गया. घटना के कारण लगभग साढ़े तीन घंटा तक डाउन ट्रैक पर रेल यातायात बाधित रहा. विभिन्न स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेनचानन. शनिवार को गोहरी हॉल्ट के समीप डाउन ट्रैक पर अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में भैंसा के आ जाने की वजह से उक्त ट्रैक पर लगभग साढ़े तीन घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा. उस कारण आधा दर्जन ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. 63572 डाउन किऊल-बैजनाथधाम पैसेंजर ट्रेन वंशीपुर स्टेशन पर,2306 डाउन नयी दल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस किऊल स्टेशन पर, 2024 डाउन जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन लखीसराय में घंटों खड़ी रही. वहीं 2332 डाउन हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई. यात्री ट्रेन खुलने का इंतजार करते रहे और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.
ट्रेन की चपेट में आया भैंसा, बड़ी घटना टली
ट्रेन की चपेट में आया भैंसा, बड़ी घटना टलीचानन. दानापुर रेल डिवीजन अंतर्गत झाझा-किऊल रेलखंड के वंशीपुर व मननपुर रेलवे स्टेशन के बीच गोहरी गांव के समीप पोल संख्या 410/7-8 के पास डाउन ट्रैक पर आ रही अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक भैंसा आ गया. इससे एक बड़ी घटना की संभावना टली. घटना […]
