भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक

भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक जमुई , भाकपा जिला कमेटी के सदस्यों के बैठक गजाधर रजक की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में हुई. बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 240 विधानसभा क्षेत्र तथा 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को प्राप्त कम मत के कारणों की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया. […]

भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक जमुई , भाकपा जिला कमेटी के सदस्यों के बैठक गजाधर रजक की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में हुई. बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 240 विधानसभा क्षेत्र तथा 241 जमुई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को प्राप्त कम मत के कारणों की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया. साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में सभी वाम दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर भी विचार विमर्श किया गया. इस दौरान 18 दिसंबर को पूर्व सांसद भोला मांझी की पुण्यतिथि व 26 एवं 27 दिसंबर को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर जिला सचिव नवल किशोर सिंह, मुरारी तुरी, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, गिरिश सिंह,रामदयाल यादव, जयप्रकाश कुमार, बबन कुमार शर्मा, नागेंद्र सिंह,फुलेश्वर मांझी,निभा देवी, विशुनदेव यादव, नारायण राम समेत दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >